फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Tips for increase tourism

पर्यटन बढ़ाने के नुस्खे

Wed, 20 Aug 2014 08:42 PM IST
सहीराम
सहीराम Updated Wed, 20 Aug 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tips for increase tourism

खबर यह है कि अपने यहां पर्यटकों की संख्या बहुत घट गई है। हालांकि हमने विकास में तेजी लाने के लिए एक नई सरकार बनाई है, इसलिए ऐसी बातें करना ठीक नहीं। पर पर्यटक घटने की बात सच है। दिल्ली में एयरपोर्ट के आसपास के किफायती होटल खाली बताए जा रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय वाले इसके लिए 'लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं', टाइप के निगेटिव प्रचार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आमिर खान भी मददगार साबित नहीं हो रहे। ऐसे में गोवा के एक विधायक ने बढ़िया नुस्खा पेश किया है। उनका सुझाव है कि गोवा में एक पेड बिकिनी बीच बनना चाहिए। गोवा के नेताओं में ध्यान खींचू बयान देने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पर इस बयान में दम है।

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशों में नए नुस्खे सामने आते रहते हैं। जैसे कारगिल युद्ध के बाद आइडिया आया कि कारगिल को युद्ध पर्यटन केंद्र बना दिया जाए, जहां गाइड टूरिस्टों को दिखाएं कि देखिए, यह है टाइगर हिल। यह है वह पहाड़ी, जहां हमारे जवानों ने कुर्बानियां दीं। इस पहाड़ी को कब्जे में लेनेवालों को वीर चक्र मिला था और इस पहाड़ी पर शहीद होनेवाले को परमवीर चक्र। ऐसा ही आइडिया चंबल के बीहड़ों को लेकर आया था कि पर्यटकों को बताया जाए कि यह डाकू मलखान सिंह का इलाका था और यह मोहर सिंह का, यह फूलन देवी का इलाका था, यह मानसिंह का। पता नहीं, इन नुस्खों ने काम किया या नहीं, पर पेड बिकिनी बीच का आइडिया जोरदार है।
विज्ञापन


अभी तक हम प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में पेड सीटों के बारे में सुनते आए थे। प्राइवेट अस्पतालों में पेड ओपीडी के बारे में सुनते आए थे। खुशी की बात है कि अब पेड बिकिनी बीच भी होगा। वैसे तो गोवा जाने वाले पर्यटक हमेशा बिकिनी जनित शक के दायरे में रहते हैं। पर पेड बिकिनी बीच का आइडिया शानदार है। इससे पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी और सरकार का राजस्व भी। जब हमें अमेरिका बनना ही है, तो क्यों न शुरुआत यहीं से की जाए। अब सिर्फ अतिथि देवो भवः से काम नहीं चलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed