फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   This place Pulsates

ये जगह धड़कती है

Sat, 15 Mar 2014 10:48 PM IST
संदीप शर्मा
संदीप शर्मा Updated Sat, 15 Mar 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
This place Pulsates

कुल सवा सौ गजलों में उर्दू जुबां के इस नए शायर ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। ‘ये जगह धड़कती है’ को पढ़ने के बाद कहा जा सकता है कि ओम प्रभाकर अपने शब्दों को सही तरीके से इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं। इस संग्रह में शब्दों की सादा-सी लकीरों से गजल का एक ऐसा चित्र तैयार किया गया है, जो बेजान कागज को असरदार बनाने के लिए काफी है।

विज्ञापन


आजकल अधिकतर नए शायर कायनात, खुदा, वफा, प्रेम, सौंदर्य और रूहानियत जैसे विषयों पर अपनी कलम चलाते हैं, लेकिन प्रभाकर लीक से हटकर चलते नजर आए हैं। अपने पहले ही गजल संग्रह में उन्होंने कई अहसासों को गजल के माध्यम से जुबां देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


मसलन यहां रूमानियत तो है ही- 'सभी सुनते हैं घर में सिर्फ अपनी-अपनी दिलचस्पी, धसकते बामो-दर की सिसकियां बीमार सुनते हैं।'  और इनके बीच एक जज्बात है, जो गजल को जिंदा रखने के लिए ही बना है- 'जहां के लोग खुदा के करम पे जिंदा हैं, इलाका वो भी हमारे नगर का हिस्सा है।' गजल के शौकीनों को यह संग्रह बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed