फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Tension and Unrest in Sambhal UP alarming No one has the right to destroy social fabric ensure conviction

संभल में संभलकर: पत्थरबाजी और सामाजिक ताना-बाना नष्ट करने का अधिकार किसी को नहीं, दोषियों की सजा सुनिश्चित हो

Tue, 26 Nov 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को किए जा रहे सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पड़ताल हो, दोषियों को सजा मिले और यह भी सुनिश्चित हो कि इसकी आड़ में समाज विरोधी तत्व फायदा न उठा सकें।
 
loader
Tension and Unrest in Sambhal UP alarming No one has the right to destroy social fabric ensure conviction
संभल जामा मस्जिद बवाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को किए जा रहे सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे यह भी उजागर होता है कि एक बेहद संवेदनशील इलाके में किए जा रहे सर्वे को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां उस स्तर की नहीं थीं, जैसी होनी चाहिए।



उल्लेखनीय है कि स्थानीय अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया कि जिस जगह पर मस्जिद है, वहां पहले एक मंदिर था। अदालत के आदेश से ही सर्वे टीम मस्जिद पहुंची थी। हालांकि यह भी है कि कुछ दिन पूर्व जब यहां प्रारंभिक सर्वे किया गया था, तभी तनाव के कुछ संकेत मिले थे। इसके बावजूद अगर व्यापक सर्वे के दौरान एहतियाती उपाय नहीं किए गए, तो इसमें गलती पुलिस प्रशासन की ही है। दूसरी बात, सर्वे का जिस तैयारी के साथ विरोध हुआ, हथियारबंद उपद्रवियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा, ताकि उनकी पहचान न हो सके, उससे तो यही लगता है कि इसकी तैयारी पहले से ही थी। लेकिन स्थानीय खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी, जिससे सवाल तो पैदा होते ही हैं। पहले भी कई मामलों में अलग-अलग प्रदेशों में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब भीड़ ने प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई में दखल देने की कोशिश की और हिंसक स्थितियां बनीं।


संभल प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। यह पूरी घटना इसलिए भी क्षोभकारी है कि उपद्रवी तत्व अगर इस तरह सुनियोजित हिंसा को अंजाम दे सकते हैं, तो वे इसे सामाजिक सद्भाव नष्ट करने की सीमा तक ले जाने की भी कोशिश कर सकते हैं। लिहाजा इस तरह की घटनाएं सामाजिक व सांस्कृतिक एकता और एकजुटता की भावना के लिए भी गंभीर खतरा हो सकती हैं। विपक्षी दल भले ही इसका दोष किसी पर भी मढ़ें, लेकिन तथ्य यही है कि अदालत के आदेश पर ही टीम सर्वे करने गई थी, जो एक नियमित विधिसम्मत प्रक्रिया है। 1991 का पूजा स्थल अधिनियम भी ऐसी जगहों के सर्वेक्षण की अनुमति देता है। अगर कोई समुदाय इसे अपने अधिकारों में हस्तक्षेप मानता है, तो उसके लिए भी कानूनी रास्ते खुले हैं, क्योंकि संविधान हर नागरिक को समानता, सम्मान और सुरक्षा का अधिकार देता है। लेकिन पत्थरबाजी का अधिकार किसी को नहीं है। दोषियों को सजा मिले, साथ ही, उपचुनावों के नतीजे सामने आने के दो दिन बाद हुई इस घटना के बहाने सामाजिक ताना-बाना नष्ट करने की ताक में बैठे असामाजिक तत्व कामयाब न हो पाएं, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed