फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   special digest of tinkle now in hindi

टिंकल के विशेष डाइजेस्ट अब हिंदी में

Tue, 26 Feb 2013 11:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
special digest of tinkle now in hindi

एसीके मीडिया समूह के मशहूर ब्रांड 'टिंकल' के विशेष डाइजेस्ट अब हिंदी में भी प्रकाशित होंगे। ये डाइजेस्ट मार्च के बाद सभी बुकस्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


एसीके मीडिया के सीओओ मानस मोहन ने बताया कि टिंकल कई दशकों से बच्चों का पसंदीदा कॉमिक ब्रांड रहा है। अंग्रेजी में टिंकल की मासिक पत्रिकाएं, डाइजेस्ट, डबल डाइजेस्ट और छुट्टी विशेष प्रकाशित होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टिंकल के विशेष डाइजेस्ट अब हिंदी में शुरू किए जा रहे हैं। टिंकल तीन दशकों से अधिक समय से बाजार में है, इसने बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें शिक्षित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानस ने बताया कि इसी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर टिंकल के विशेष डाइजेस्ट हिंदी में प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे देश के ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचा जा सके।


टिंकल विशेष डाइजेस्ट की संपादक प्रियंवदा रस्तोगी ने बताया कि हिंदी में प्रकाशित हो रहे डाइजेस्ट में भाषा और कथा की शुद्धता का पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हिंदी में भी टिंकल के घोषवाक्य 'जहां सीख मिलती है मजे से' को बरकरार रखा है। गौरतलब है कि टिंकल का प्रकाशन 1980 में अंग्रेजी में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed