{"_id":"c07b2d32-7f06-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"simplicity-of-saint-tolstoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत टॉलस्टॉय की सरलता","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
संत टॉलस्टॉय की सरलता
Updated Mon, 25 Feb 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा गया है कि मीठी वाणी बोलने से दूसरों के मन में ही नहीं, खुद के अंदर भी मिठास की अनुभूति होती है। मीठी वाणी बोलने वाले व्यक्ति को कभी अहं जैसे दुर्गुण नहीं घेर सकते और वह स्वतः सरलता और सादगी को जीवन का ध्येय बना लेता है। संत टॉलस्टॉय ऐसे ही सज्जन रहे हैं, जिन्होंने सरलता को अपने साहित्य में भी जगह दी और देश-दुनिया में नामचीन हुए।
विज्ञापन
एक दिन वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े थे। एक युवती ने उन्हें कुली समझकर कहा, यह लिफाफा सामने के होटल में मेरे पति को दे आओ। इसके लिए मैं तुम्हें दो रूबल दूंगी।
विज्ञापन
टॉलस्टॉय ने लिफाफा लिया और उसे होटल में दे आए। महिला ने दो रूबल उन्हें थमा दिए और रेल की प्रतीक्षा करने लगी। इसी बीच उस महिला के शिक्षक रहे एक व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने संत टॉलस्टॉय को देखते ही श्रद्धापूर्वक उनका अभिवादन किया और बोले, आपके पावन दर्शन कर मैं कृतकृत्य हो उठा हूं।
विज्ञापन
महिला को समझते देर नहीं लगी कि जिन्हें वह कुली समझ रही थी, वह कोई बड़ी विभूति हैं। उसने शिक्षक से पूछा, यह साहब कौन हैं? शिक्षक ने जैसे ही संत टॉलस्टॉय का नाम लिया, महिला को पसीना आ गया। टॉलस्टॉय बोले, मैडम, मैं आपके दिए दो रूबल लौटाने वाला नहीं हूं। यह मेरे परिश्रम की कमाई है। महिला एक महान संत की सरलता-सादगी के समक्ष नतमस्तक हो उठी।