फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   shiv kumar goyal

गालियां अपने पास ही रखो

Mon, 22 Jul 2013 09:14 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 22 Jul 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
shiv kumar goyal

भगवान बुद्ध एक बार मगध के एक गांव में पहुंचे। गांव का मुखिया दुर्व्यसनों में लिप्त रहता था। देवी को प्रसन्न करने के नाम पर वह मूक पशुओं की बलि देता था। बुद्ध ने अपने उपदेश में हिंसा और दुर्व्यसनों का विरोध किया, तो वह आगबबूला हो उठा। उसने गांव वालों से उन्हें भिक्षा न देने को कहा। बुद्ध को इसकी भनक लग गई। वह भिक्षा मांगने मुखिया के घर ही जा पहुंचे।

विज्ञापन


मुखिया ने उन्हें देखते ही अपशब्द कह डाले। वह बोला, भीख मांगते हुए लज्जा नहीं आती? धर्म के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाते हो। बुद्ध ने मुस्कुराते हुए कहा, वत्स, हम दुर्गुण दूर कर सद्गुण ग्रहण करने का उपदेश देते हैं। दुर्व्यसन, अहंकार, घृणा त्यागकर सत्कर्म करो, तभी जीवन सफल होगा। बुद्ध के इन वचनों का उस पर प्रभाव नहीं पड़ा। उसने चिल्लाकर कहा, तू यह नहीं जानता कि किसके सामने खड़ा है। मैं इस गांव का मालिक हूं। यहां से निकल जा। इसी में तेरी भलाई है। महात्मा बुद्ध ने धैर्य के साथ कहा, मैं तुम्हारे पास भिक्षा मांगने आया था, तुमने उसके बदले गालियां दीं। मैं इन गालियों को स्वीकार नहीं करता। इन्हें तुम अपने पास ही रखो।
विज्ञापन


बुद्ध के शब्दों ने मुखिया के हृदय को झकझोर दिया। वह उनके चरणों में गिरकर क्षमा मांगने लगा। बुद्ध ने उसे उपदेश देते हुए कहा, निरीह पशुओं की हत्या घोर पाप है। मांस-मदिरा से बुद्धि भ्रष्ट होती है। सत्य का पालन और दया भावना ही कल्याणकारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed