फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   self hand

अपने-अपने हाथ

Wed, 30 Apr 2014 07:08 PM IST
अशोक सण्ड
अशोक सण्ड Updated Wed, 30 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
self hand

चुनावी इश्तिहार साक्षी हैं कि वोटरों का ध्यान खींचने के लिए इस चुनाव में भी हाथ को पर्याप्त महत्व मिला। मानव शरीर रचना में हाथ को विशेष दर्जा हासिल है। शिष्टाचार में हाथ मिलाए जाते हैं। अभिवादन में हाथ हिलाए जाते हैं। वहीं मनमुटाव की बेला में हाथ खींच भी लिए जाते हैं। नौबत हाथापाई तक आ जाती है। हाथ मजबूत करने का विनय एक सुदीर्घ परंपरा है। एक संस्कार भी होता है पाणिग्रहण। कभी हाथ को तरजीह देकर प्रमुख विपक्ष पार्टी, जो इस मर्तबा पक्ष में बैठने की ताल ठोंके है, चुनाव लड़ा था। उसका दावा था, हर हाथ को काम, हर खेत को पानी। संप्रति देश के सबसे पुराने एक खास ‘घराने’ द्वारा संचालित पार्टी अपनी मजबूती के लिए हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की का आश्वासन देती नजर आई।

विज्ञापन


काफी पावरफुल पोजीशन होती है हाथ की। बिना हाथ वाला निहत्था। न्याय मिलने में भले विलंब हो, लेकिन मान्यता है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। गब्बर चाहता, तो ठाकुर की टांग तोड़कर उसे लंगड़ा बना सकता था। लेकिन वह समझदार था। ‘विनयावनत’ होकर उसने कहा था, ये हाथ हमें दे दो ठाकुर।
विज्ञापन


कहते हैं कि हाथ की सभी उंगलियां बराबर नहीं होतीं। अब भैया, गौर करो तो (माल) खाते समय सब बराबर हो जाती हैं। तरक्की भी वही करते हैं, जिनके हाथों की पांचों उंगलियां घी में होती हैं। संतोष की बात है कि देश के मौजूदा हालात के लिए किसी ‘विदेशी हाथ’ का डंका नहीं पीटा गया। जिनके कारनामो का हाथ है, वे जग-जाहिर हैं. ‘सर्वदुर्गुण संपन्न आत्माएं’ अपनों के हाथ मजबूत करती रहीं। जुबान ‘मौन’ रही। चली, तो बेतरतीब चली। सात चरणों के चुनाव संपन्न होते ही कुछ अति आशावादी आत्माएं दुख भरे दिन बीते रे भैया...की आस में। उधर एक दशक से हुकूमत चलाने वालों की मानसिकता क्या से क्या हो गया सरीखी। समझदार भले हो गया हो मतदाता, लेकिन वोट डालने के बाद अगले चुनाव तक ‘हाथ पर हाथ रख के बैठना’ ही उसकी नियति है। यही तो ट्रेजेडी है डेमोक्रेसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed