{"_id":"64c86acb391c1a42a70fbb76","slug":"seema-haider-anju-jyoti-maurya-matter-highlighted-due-to-extramarital-love-affair-and-pakistan-involvement-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दा: चर्चा में तीन स्त्रियां, विवाहेतर प्रेम संबंधों ने मामले को दिया तूल","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
मुद्दा: चर्चा में तीन स्त्रियां, विवाहेतर प्रेम संबंधों ने मामले को दिया तूल
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Seema Haider - Anju - Jyoti Maurya
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से तीन महिलाएं लगातार चर्चा में हैं। पहली ज्योति मौर्य, दूसरी सीमा हैदर और तीसरी अंजू। इन तीनों महिलाओं में बहुत-सी समानताएं हैं। जैसे कि तीनों विवाहित हैं। तीनों के बच्चे हैं-ज्योति के दो, सीमा के चार और अंजू के दो। तीनों विवाहेतर संबंधों की वजह से चर्चा में हैं। तीनों अपने-अपने पति से परेशानी की शिकायत कर रही हैं। ज्योति का कहना है कि उसके पति ने अपने पद के बारे में शादी के वक्त उससे झूठ बोला। हालांकि उसने अपने विवाहेतर संबंध को स्वीकार नहीं किया है। पर उसके पति ने बहुत से ऐसे व्हाट्सएप संदेश आदि प्रस्तुत किए हैं। सीमा पबजी खेलते-खेलते सचिन के संपर्क में आई और दोनों में प्यार हो गया। फिर सीमा नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसी।
अंजू को दफ्तर के काम से फेसबुक खोलना पड़ता था। वहीं नसरुल्लाह से संपर्क हुआ। मित्रता हुई और वह उससे मिलने पाकिस्तान चली गई। हालांकि अंजू कहती है कि उसके मामले को सीमा की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उसके पास यात्रा के वैध कागजात हैं, जबकि सीमा के पास वे नहीं थे। वह कह रही थी कि उसका शादी का कोई इरादा नहीं, जबकि उसके निकाहनामे और धर्म परिवर्तन की खबरें भी आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में अंजू है, उसे इतना खतरनाक माना जाता है कि वहां पाकिस्तानी पुलिस भी नहीं घुस पाती। जिन लोगों से कभी नहीं मिले, जिस देश को कभी देखा नहीं, वहां तक अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना ही सीमा और अंजू जिस तरह से चली गईं, वह भी ताज्जुब की बात लगती है।
ज्योति के परिवार वाले उसका समर्थन कर रहे हैं। बच्चे भी उसी के पास हैं, जबकि सीमा अपने बच्चों को साथ ले आई है और अंजू बच्चों को छोड़ गई है। विवाहेतर संबंध कोई नई बात नहीं है। लेकिन अक्सर ये पुरुषों के हिस्से आते थे। कहते थे कि बच्चों की चिंता में माता-पिता ऐसे कदम नहीं बढ़ाते। लेकिन अब पिता तो छोड़िए, माताएं भी बच्चों की परवाह नहीं करतीं। शहरों के मुकाबले गांवों से भी ऐसी खबरें खूब आती रहती हैं, जहां कई बच्चे होने के बावजूद महिलाएं प्यार की खातिर उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। यह जो सच्चे प्यार की अवधारणा है, उसके वास्तव में मायने क्या हैं, यह समझ में नहीं आता। हर संबंध में ऐसी स्थितियां आती ही होंगी, जहां लगता हो कि कोई संबंध पुराना पड़ गया। लेकिन कोई भी संबंध इतनी अहमियत कभी नहीं खोता कि उसे पुनर्जीवित न किया जा सके।
इन तीनों संबंधों में पति, पत्नियों के लिए आंसू बहा रहे हैं। वे घर से चले जाने के बाद भी उनकी राह देख रहे हैं। अंजू और सीमा के पतियों को उम्मीद है कि वे वापस आ जाएंगी। कहानियों में अजीब-ओ-गरीब तरह के फिल्मी ट्विस्ट भी हैं। जैसे सीमा का यहां आने पर हिंदू धर्म अपना लेना और सचिन के लिए जीने-मरने की कसम खाना। उसी तरह अंजू जब गई थी, तो जींस-टी शर्ट पहने थी और पाकिस्तान में बुर्का पहने नजर आई। उसका पाकिस्तान के लोगों को बहुत अच्छा कहना, और जो इलाका बेहद खतरनाक है, उसे शांत बताना अजीब है। अंजू कह रही है कि वह जल्दी वापस आ जाएगी। उसके पति ने कहा कि अंजू के लौटने पर वह उसके खिलाफ एफआईआर भी कराएगा। जबकि सीमा के पति के अनुसार, उसने सीमा के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया। लेकिन सीमा पाकिस्तान जाना नहीं चाहती। वह कहती है कि वापस लौटने पर उसे मार दिया जाएगा। सचिन के गांव वाले उसे अपनी बहू पुकार रहे हैं। सुना है कि अंजू को भी नसरुल्लाह के गांव वाले ऐसा ही कह रहे हैं। उधर ज्योति के मामले में भी जिस मनीष दुबे से उसका संबंध बताया जा रहा है, वह शादीशुदा है।
यह भी लग रहा है कि अगर अंजू और सीमा के मामले में पाकिस्तान न होता, तो शायद इन मामलों की चर्चा इतनी न होती। ज्योति यदि उच्च पद पर न होती और उसका पति सफाईकर्मी न होता, तो यह मामला भी रफा-दफा हो जाता। अगर ये प्रेम संबंध विवाहेतर न होते, इनमें बच्चे शामिल न होते, तो भी शायद इन्हें चर्चा के लायक न समझा जाता। तीनों के पति परेशान हैं। रो-रोकर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। भविष्य में क्या होगा, कौन जानता है!