फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Politician sing kabira raag

नेता गावत राग कबीरा

Sun, 16 Mar 2014 06:25 PM IST
सूर्यकुमार पांडेय
सूर्यकुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
Politician sing kabira raag

फैला हास्य-उमंग सब, मचा टंग-हुड़दंग।

विज्ञापन

अंग न पोतो रंग अब, चढ़ा चुनावी रंग।।


जय जय जय चुनाव आयोगा। होली में तुम बने दारोगा। जय जनगणमन भाग्य विधाता। जय पहचान-पत्र के दाता। है चहुं दिशा चुनावी होली। आई मत-मंगन की टोली। रंग दो बालम, चोली-चीरा। नेता गावत राग-कबीरा। छोटी टोली, भागमभागू। है आचार संहिता लागू। कोई ओढ़े हरा दुपट्टा। भीतर पिचकारी सम कट्टा। कोउ अबीर तन पर मलि धावा। कोउ केसरिया रंग लगावा।

मस्त कलर में नाचत मोदी। हौदे में रंग, रंग में हौदी। नमो-नमो सब होरी गावत। केसर रंग में भंग मिलावत। सुषमा, जोशी अरु अडवानी। रंग अधिक पर थोड़ा पानी। मोदीमय भे रामकृपालू। भैंसन मध्य बिसूरत लालू। अमर अजित घर गावत फगुआ। जयाप्रदा संग सोहत बबुआ। पासवान गठबंधन कीन्हा। बीजेपी को कर धरि लीन्हा। उदितराज भाजपा समाना। राजनाथ को मन हरसाना। फारुक बादल शरद पवारा। सबहीं आज भए होरियारा। करुणानिधि जयललिता आदिक। इनकी उछलकूद सर्वाधिक। राहुल बाबा घर घर धावत। गली गली चौपाल लगावत।
विज्ञापन


घर में बिखरे ढेर कबाड़ू। केजरीवाल लगावत झाड़ू। तू-तड़ाक में आप बिलाना। आम पिलपिला स्वाद नसाना। अन्ना अस ठेंगा दिखलावा। ममता रैली फ्लॉप करावा। बंग छाड़ि दिल्ली को धाई। रंग भंग सब दीन्ह कराई। नमो राजठाकरे मिलायो। उद्धव को रंग रास न आयो। जगदंबिका पाल अस जागे। कांग्रेस टोली तजि भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहत मुलायम सुनु अखिलेसू। तुम न संभारि सकेउ परदेसू। चाचा आजम खां शिवपालू। रहे नचावत तोहें दुइ सालू। मायावती सुजान सयानी। हौदे में नीला रंग पानी। हाथी पर हौदे पर हौदा। होली में निज अलग मसौदा। उधर नीतीश भए उन्नीसा। सब सुराज होइगा कटपीसा। फ्रंट तीसरा बनि नहिं पावा। सब आपन घर होली गावा। जिनका टिकट कटा निज टोली। वहि दूजे घर खेलत होली। धन्न-धन्न हैं भाग हमारे। होली में प्रभु गांव पधारे।

सात कलर बॉडी लसे, फेस बसे लंगूर।
होली में लीडर फंसे, रंगो उसे भरपूर।।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed