फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   poem and call centre

कविता और कॉल सेंटर

Tue, 01 Apr 2014 07:35 PM IST
मुरली मनोहर श्रीवास्तव
मुरली मनोहर श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Apr 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
poem and call centre

फेसबुक और ब्लॉग के जमाने में ऐसा कोई नहीं बचा, जो अपने राइटर होने का दावा न ठोके। ऐसे में, कई बार कुछ आशुकवियों की अवमानना भी हो जाती है। कई बार ऐसा लगता है कि कविता लिखना किसी गुनाह से कम नहीं। कुछ लोग इसके लिए कवियों की थोक के भाव पैदा होती जमात को जिम्मेदार मानते हैं, तो कुछ  लोग कविता के गिरे हुए स्टैंडर्ड को।

विज्ञापन


ताजा वाकया अपने एक मित्र के साथ हुआ। मंच पर कुछ कविताएं सुनाने के बाद उसे खुद के कवि होने का भ्रम पैदा हो गया। उसने अपनी कविता अखबार के दफ्तर में भेजकर उसके बारे में पूछताछ कर डाली। इस पर जो फटकार उन्हें मिली कि अब वह कविता लिखने की भूल नहीं करेंगे। कविता लिखना कवि के लिए जीने-मरने के समान होता है। ऐसे में कोई उसे एहसास करा दे कि तू कवि नहीं, अपराधी है, तो उसे कितना बुरा लगता होगा।
विज्ञापन


हालांकि यहां वह इकलौता अपराधी नहीं है। सोशल साइट्स पर, ब्लॉग्स पर, गली-मुहल्ले में ऐसे अपराधी फैले हुए हैं। लेकिन वह बड़ा अपराधी इसलिए है कि उसने कविता लिखकर छपने को भेज दी, फिर संपादक महोदय से पूछने का अपराध भी कर दिया कि वह कब छपेगी। मेरे मित्र को तो गर्वित होना था कि उनकी कविता रिटर्न मेल से लौट नहीं आई। उसे तो साल-छह महीने अखबार के अपराध से लेकर खेल तक के पृष्ठ सब देखने थे। क्या पता, उसकी कविता संपादक के नाम पत्र में छप चुकी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे मित्र के कान में संपादक की डांट गूंज रही है, आपने कविता भेजी, अच्छा किया, बस पेपर देखते रहिए। हम कोई कॉल सेंटर नहीं चलाते कि आप हमें फोन कर उसके बारे में पूछताछ करें।


तब से मेरे मित्र शॉक में हैं। राइटर होने का भूत उन पर से उतर गया है।

मैं उन्हें दिलासा दे रहा हूं कि देखो, राइटर बनना है, तो अपना अपमान कराने की आदत डाल लो। और हां, तुम इमोशनल मुद्दे छोड़ कविता के लिए कॉल सेंटर और पिज्जा डिलीवरी जैसे हॉट टापिक चुनो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed