फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   philosophy of market

एक दर्शन बाजार का

Sat, 20 Jul 2013 09:17 PM IST
अमर दीप तिवारी
अमर दीप तिवारी Updated Sat, 20 Jul 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
philosophy of market

भारत में बाजार के ऐतिहासिक अवलोकन से शुरू होकर वैश्वीकरण के बाद आई व्यापक तब्दीलियों पर नजर डालती इस किताब को पढ़ने के लिए अर्थशास्त्र का ज्ञाता होने की जरूरत नहीं है। इसमें बाजार के आरंभिक विकास, विविध संस्कृतियों और इतिहास को उसकी विविधताओं में समेटा गया है।

विज्ञापन


पहले ही अध्याय में लिखा गया है कि ज्यादातर नीतिगत फैसले बाजार को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं, जिससे इस पुस्तक की दिशा तय हो जाती है। बाजार की आरंभिक अवस्था का क्रमवार और बेहद शोधपरक वर्णन है। इसके अलावा विभिन्न नगरों और उनके व्यावसायिक महत्व को विस्तार से बताया गया है। बाजार के इतिहास को बताते-बताते यह पुस्तक भूगोल के बारे में भी काफी कुछ बता जाती है।
विज्ञापन


बाजार को समझाने के लिए लेखकों ने अनेक संदर्भों का सहारा लिया है, मलिक मुहम्मद जायसी के पद्मावत की कुछ पंक्तियों के जरिये इंडो-मुस्लिम बाजार और तत्कालीन परिस्थितियों का वर्णन है। इसके अलावा विभिन्न प्रसंगों से यह बताने की कोशिश की गई है कि बाजार का दर्शन शुद्ध लाभ-हानि पर टिका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कोई नैतिकता, मर्यादा, आदर्श और संबंध काम नहीं आते हैं। यह तथ्य ऐतिहासिक बाजारों के लिए भी सत्य था और आज भी सत्य है। पुस्तक में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समेटने के साथ ही वैश्वीकरण के बाद के बाजार पर भी फोकस किया गया है। लेकिन बाकी कालखंडों की तुलना में वैश्वीकरण के बाद वाले खंड को कम जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed