फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   People say Mango Gone

मैंगो पीपल कहने के दिन गए

Wed, 23 Apr 2014 07:14 PM IST
योगेंद्र शर्मा
योगेंद्र शर्मा Updated Wed, 23 Apr 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
People say Mango Gone

हर पांच साल पर मतदान की घोषणा से मतगणना की अवधि तक के हे अल्पकालिक भगवान, आपको कोटिशः प्रणाम। बड़े-बड़े तुर्रम खां आप जैसों को आपके प्राइम टाइम में करते हैं दंडवत प्रणाम। इस सीजन में आपको खुश करने की कोशिश में वे कुछ भी कर सकते हैं। तमिलनाडु में देखिए, अखबारों में देने के बजाय अब टिफिन बॉक्स में भगवानों को दक्षिणा दे रहे हैं यजमान, ताकि चुनाव में कृपा बनी रहे। कुछ बंदे आपकी बाईं ओर से बाहें फैलाए खडे हैं, तो कुछ दाईं ओर से। लेकिन आप न बाएं गए और न दाएं। चौराहे पर खड़े ललचाई दृष्टि से ताक रहे हैं आसमान पर लटके बैनरों की ओर, कि कब इस धमाचौकड़ी का हो द एंड। फिर बैनरों की लूट शुरू हो और आप दो बैनरों का बनवा सकें  कच्छा-बनियान।

विज्ञापन


कहते हैं, बारह वर्ष में तो घूरे के दिन भी फिरते हैं। इस दृष्टि से आप अगड़े हैं कि आपके दिन तो हर पांच वर्ष में बहुरते हैं। आप चिलचिलाती धूप में सिकते/भुनते हैं, मूसलाधार बारिश के दौरान कुठरियों में पानी से तर-बतर होते हैं और कंपकंपाती ठंड में अपने फटे कंबल में बैठे दांत किटकिटाते हैं। कभी सपरिवार वोट डालने जाते भी हैं, तो मतदान केंद्र से निराश ही लौटते हैं। वहां बैठी मैडम कहती है कि आपका नाम तो वोटर लिस्ट में है ही नहीं। आधार कार्ड, विभागीय आईडी सब व्यर्थ हैं।
विज्ञापन


हे अभावों में पले हुए लोग, कभी राजनेता, विचारक और लेखक आपकी चिंता में दुबले होते रहते थे। आजकल वे एसी में बैठकर चिंता की चिता में जल रहे हैं। मेरे एक धनी मित्र सात सौ रुपये के नौ आम लाए, अल्फांसो प्रजाति के। आम आदमी कभी एक-दो रुपये किलो आम खाकर पेट भर लेता था। आज महंगाई मैडम की अनुकंपा से आम ने सेब को भी पछाड़ दिया है। इसलिए बदले हुए दौर में आम आदमी को मैंगो पीपल कह देने से काम नहीं चलेगा। आम आदमी वह है, जो पीटता कम है, पिटता ज्यादा है। आम आदमी वह है, जो घसीटता कम है, घिसटता ज्यादा है। आम आदमी वह है, जो जीतता कम है, हारता ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed