फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   nitaqat law in saudi arabia

निताकत कानून

Mon, 01 Apr 2013 03:24 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 01 Apr 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
nitaqat law in saudi arabia

सऊदी अरब में नई श्रम नीति लागू होने से वहां काम कर रहे लाखों प्रवासी भारतीयों के सामने बेरोजगारी का खतरा पैदा हो गया है। हमारे देश के करीब 25 लाख लोग सऊदी अरब एवं कुवैत में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


नए कानून के अनुसार, कम से कम 49 कर्मचारियों वाली निजी कंपनियों में दस फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देना बाध्यकारी बना दिया गया है। हालांकि वहां की अर्थव्यवस्था निजी व सार्वजनिक उपक्रमों में प्रवासियों की मौजूदगी पर निर्भर है, बावजूद इसके वहां बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए नई श्रम नीति लागू की गई है, जिसे निताकत नाम दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, बेरोजगारी से निजात के लिए वहां 1994 में सऊदीकरण की नीति लागू की गई थी, जिसके तहत 30 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रावधान किया गया था। लेकिन वह हर तरह की गतिविधियों के लिए व्यावहारिक नहीं था, क्योंकि विभिन्न कामों के लिए योग्य स्थानीय श्रमिक नहीं मिलते थे। इसलिए यह नई नीति लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निताकत के तहत श्रम बाजार को 41 गतिविधियों (कामों) में बांटा गया है और हर काम की पांच श्रेणियां-विशाल, बड़ा, मध्यम, लघु एवं अति लघु बनाई गई हैं। इस प्रकार कुल 205 श्रेणियां बनाई गई हैं। इस नीति के तहत कंपनियों द्वारा रोजगार के स्थानीयकरण का मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें एक्सीलेंट, ग्रीन, येलो एवं रेड ग्रेड प्रदान किए जाएंगे।


उच्चतम स्तर पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाली कंपनियों को कई तरह की राहत एवं प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जबकि रोजगार का कम स्थानीयकरण करने वाली कंपनियों पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने का दबाव डाला जाएगा और उन्हें नया वर्क परमिट भी नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed