फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   New possibilities for film industry in uttar pradesh

Uttar Pradesh: फिल्मोद्योग के लिए नई संभावनाएं

Wed, 11 Jan 2023 05:43 AM IST
Awadhesh Kumar अवधेश कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:43 AM IST
विज्ञापन
सार
योगी आदित्यनाथ ने समाज, संस्कृति एवं पुनर्जागरण में फिल्मों के योगदान को रेखांकित करते हुए वे सारी बातें रखीं, जिनसे उन्हें विश्वास हो कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं व्यवसाय की दृष्टि से हर प्रकार का अनुकूल माहौल उपलब्ध है।
loader
New possibilities for film industry in uttar pradesh
गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुंबई में महत्वपूर्ण फिल्मी हस्तियों के साथ बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की दृष्टि से अभी यात्राएं कर रहे हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने मुंबई की यात्रा की थी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा। फिल्मी हस्तियों के साथ उनका संवाद तथा उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक प्रमुख केंद्र बनाने संबंधी उनकी पहल का फिल्मी दुनिया में सकारात्मक असर देखा गया। बैठक में शामिल फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों, गायकों आदि ने जैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं, उससे लगता है कि वे योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं से प्रभावित हैं। 



योगी आदित्यनाथ ने समाज, संस्कृति एवं पुनर्जागरण में फिल्मों के योगदान को रेखांकित करते हुए वे सारी बातें रखीं, जिनसे उन्हें विश्वास हो कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं व्यवसाय की दृष्टि से हर प्रकार का अनुकूल माहौल उपलब्ध है। सरकार सारी सुविधाओं और सहयोग के साथ प्रासंगिक सुझावों को अमल में लाने को तैयार है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ सामाजिक एकता, विकास तथा समाज के हर वर्ग को उनकी संभावनाओं के अनुरूप प्रगति करने के लिए अनुकूल माहौल और सहयोगी भूमिका प्रदान कर देश- विदेश के निवेशकों को राज्य में पूंजी लगाने के लिए प्रेरित किया है। 


जब योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहली बार उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण के लिए निमंत्रण दिया था, तो उनका उपहास उड़ाया गया था। लेकिन आज फिल्मी दुनिया मानने लगी है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाकई उत्तर प्रदेश उनके काम करने के लिए अनुकूल है। वर्ष 2020 में 68वें फिल्म समारोह में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के रूप में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोवा (2021) में मोस्ट फिल्म शूटिंग फ्रेंडली स्टेट के रूप में तथा 2022 के मुंबई समारोह में भी उत्तर प्रदेश ने अवॉर्ड प्राप्त किया। यह बताता है कि उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण की दृष्टि से प्रगति कर रहा है। 

उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक-सांस्कृतिक-ऐतिहासिक तथा प्राकृतिक स्थलों के कारण फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान है। लेकिन आधारभूत संरचना, सुरक्षा, सरकारों का सहयोग आदि के अभाव में राज्य आकर्षण का केंद्र नहीं बन सका था। अब स्थितियां बदली हैं। फिल्मों से जुड़े लोगों के साथ बातचीत में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सुरक्षा के साथ-साथ कनेक्टिविटी का विवरण दिया, तो लोगों को उसमें सच्चाई दिखी। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हुई है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता । कनेक्टिविटी की दृष्टि से देखें, तो बड़े महानगरों के साथ छोटे शहरों को जोड़ा गया है। वर्ष 2017 तक राज्य में दो बड़े हवाई अड्डे (लखनऊ-वाराणसी) क्रियाशील थे। आज नौ क्रियाशील हैं। राज्य में 10 हवाई अड्डों के निर्माण पर कार्य चल रहा है, जो शीघ्र क्रियाशील हो जाएंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली को जोड़ा गया है। दिल्ली से चार घंटे में चित्रकूट पहुंचा जा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू हो गया है।

जैसा कि हम जानते हैं, उत्तर प्रदेश में सारी सुविधाओं से युक्त बहुत बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने पूरी दुनिया की दृष्टि से एक विशिष्ट फिल्म सिटी बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की है। उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी गौतम बुद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर 21 में तैयार हो रहा है। इसमें फिल्मों, टीवी सीरियल, एनिमेशन, वेब सीरीज, कार्टून फिल्मों आदि की शूटिंग के लिए समर्पित स्टूडियो होंगे।  सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में केवल मुंबई ही नहीं, देश भर की दूसरी भाषाओं के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, तकनीशियनों आदि के लिए भी उत्तर प्रदेश एक बड़ा केंद्र बनेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed