फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   mithila king janak

आत्म कल्याण पाने वाला राजा

Mon, 03 Jun 2013 10:30 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 03 Jun 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
mithila king janak

जनकवंशी जनदेव मिथिला के राजा थे। वह विद्वान आचार्यों से उपदेश ग्रहण कर उनका पालन करने का प्रयास किया करते थे। वह प्रजा के दुख दूर करने में हर समय तत्पर रहते थे। एक बार कपिला के पुत्र महामुनि पंचशिख भ्रमण करते हुए मिथिला पहुंचे। महामुनि की विरक्ति, तपस्या और ज्ञान देखकर राजा जनदेव बहुत प्रभावित हुए।

विज्ञापन


मुनि पंचशिख भी राजा की श्रद्धा के कायल हो गए। मुनि ने उन्हें उपदेश देते हुए बताया, संसार को स्वप्नवत मानना चाहिए। किसी भी सांसारिक दुख-सुख में समान रहना चाहिए। सच्चा सुख भगवान की भक्ति से ही मिलता है। राजा ने मुनि के उपदेश का पालन करने का संकल्प लिया। वह निष्काम भाव से प्रजा के हित तथा आत्मज्ञान में प्रवृत्त रहने लगे।
विज्ञापन


भगवान विष्णु तक राजा जनदेव की ख्याति पहुंची। उन्होंने परीक्षा लेने के लिए ब्राह्मण का रूप धारण किया और मिथिला जा पहुंचे। उन्होंने कोई अमर्यादित व्यवहार कर दिया। जनदेव ने कहा, तुम ब्राह्मण हो। मैं ब्राह्मण को दंड नहीं देता। तुम मेरे राज्य की सीमा से बाहर चले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण ने क्रोध में आकर एक भवन में आग लगा दी। राजा आग देखकर विचलित नहीं हुए और बोले, भवन के जलने से मुझे तनिक भी दुख नहीं हुआ है। उसी समय ब्राह्मण की जगह भगवान विष्णु खड़े थे। वह बोले, तुम वास्तव में आत्म कल्याण प्राप्त कर चुके हो और मोक्ष के अधिकारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed