{"_id":"efa417c2-397e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mess-to-show-keep-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई दिखानी है, सुरक्षाकर्मी रखिए","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
दबंगई दिखानी है, सुरक्षाकर्मी रखिए
सहीराम
Updated Wed, 28 Nov 2012 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में मजदूर नहीं मिलते जी। वे बड़े आदमी हैं। इसलिए उनके खेतों में काम करने के लिए पूरब से मजदूर जाते हैं। जी नहीं, वहां मजदूर सिर्फ खेतों में काम करने के लिए नहीं जाते। वहां सड़क बनाने के लिए, केबल बिछाने के लिए, बिल्डिंग बनाने के लिए और दूसरे तमाम काम के लिए भी मजदूर बाहर से ही आते हैं।
विज्ञापन
मजदूर वहां भले ही बाहर से जाते हों, पर खुद पंजाब वाले बेहतर रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा और न जाने कहां-कहां। वैसे देशों में, जहां बेहिसाब अमीरी है। पंजाब में लोग भले ही आपको कम मिलें, लेकिन सुरक्षाकर्मी बहुत हैं।
विज्ञापन
यह राज्य देश को गेहूं और चावल ही मुहैया नहीं कराता, सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराता है। उत्तर प्रदेश वाले तक वहां जाकर सुरक्षा ले लेते हैं। जितने चाहे ले लो, जिसे चाहे ले लो। नेता भी लें और बिजनेसमैन भी लें। अफसर भी लें और ठेकेदार भी लें। शराब माफिया भी लें और दबंग भी लें।
विज्ञापन
जरूरी नहीं है कि सुरक्षा के लिए ही लें। सुरक्षा के अलावा भी सुरक्षाकर्मी बहुत काम आते हैं। दरअसल एक जमाने में पंजाब में नेताओं, अफसरों वगैरह को आतंकवादियों से खतरा होता था। लिहाजा उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की फौज चला करती थी। पर वह जमाना तो चला गया। लेकिन सुरक्षाकर्मी क्या करें? वे कहीं तो जाएंगे। वे इफरात में हैं, आखिर किस काम आएंगे।
हां, सुरक्षाकर्मी हैं, तो सुरक्षा के ही काम आएंगे, यह जरूरी नहीं है। सबसे पहले तो सुरक्षाकर्मी शो-बाजी के ही काम आते हैं। मसलन, आपके पास सुरक्षाकर्मी हैं, तो समाज में आपकी तड़ी बनती है, आपका रुआब और रुतबा बनता है। बिना किसी प्रयास के आप बड़े आदमी मान लिए जाते हैं।
सुरक्षाकर्मी आपके साथ हों, तो आप फुल टशन में रह सकते हैं। वे तरह-तरह से आपकी मदद करने में सक्षम हैं। अगर आपको आपके किसी रिश्तेदार, दोस्त वगैरह को किसी प्लॉट पर, मकान पर कब्जा करना है, तो ये सुरक्षाकर्मी बड़े काम आते हैं।
अगर कहीं कब्जा छुड़वाना है, तब भी वे लाठी-डंडे और पिस्तौल के साथ आपके साथ खड़े होते हैं। अगर किसी से आपका झगड़ा हो गया, आपको अपनी दबंगई दिखानी है, किसी को डराना-धमकाना है, तब यही लोग आपकी मदद करते हैं। आप तब तक बड़े आदमी नहीं हैं, जब तक आपके साथ सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। और सुरक्षाकर्मी के लिए आपको कहां का रुख करना होगा, यह भी आप जानते हैं।