{"_id":"678c48f109869facd008cc16","slug":"lori-leibovich-january-telling-us-about-life-do-not-consider-new-year-the-time-for-change-ignore-impulses-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी बता रही क्या है जिंदगी: आवेग को नजर अंदाज करने का मौका; नए साल को न समझें बदलाव का समय","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
जनवरी बता रही क्या है जिंदगी: आवेग को नजर अंदाज करने का मौका; नए साल को न समझें बदलाव का समय
Sun, 19 Jan 2025 06:06 AM IST
शुभम कुमार
लोरी लीबोविच
लोरी लीबोविच
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोरी लीबोविच
- फोटो :
एएनआई / लिंक्डइन@lorileibovich
विस्तार
संकल्पों के आकर्षण से अछूती नहीं हूं, खासकर स्वास्थ्य संबंधी। हर साल के पहले दिन 25 जनवरी तक प्रतिदिन आठ गिलास पानी पीने की कसम खाती हूं और 25 साल से इसमें विफल रही हूं। ठीक ऐसा ही उस वक्त हुआ, जब मैंने जर्नल बनाने, रोज दस हजार कदम चलने, प्रतिदिन पुश-अप करने जैसे अन्य संकल्प लिए। हालांकि, कुछ वर्ष पहले मैंने वास्तव में कुछ अलग करने का संकल्प लिया था, जो था ‘असफलता के लिए खुद को तैयार करना बंद करो।’अब मैं जनवरी के पहले हफ्ते में उन चीजों की सूची बनाती हूं, जिन्होंने मुझे बीते साल में सुखद अनुभव कराया। इसके लिए मैं अपने फोन की गैलरी में तस्वीरों का सहारा लेती हूं। इस आधार पर मैं वर्ष के संकल्पों की सूची बना लेती हूं। लेकिन इन्हें पूरा करने की टाइम-लाइन मैं कुछ यों बनाती हूं कि मुझे अपने लिए खाली वक्त मिलता रहे। हालांकि इस वर्ष मैंने कुछ अन्य लोगों से यह जानने की कोशिश की, कि संकल्पों को लेकर उनका नजरिया क्या है। मैंने सबसे पहले ‘10% हैप्पियर’ पॉडकास्ट के मेजबान और ध्यान के विशेषज्ञ डैन हैरिस से बात की।
उन्होंने मुझे बताया कि किसी भी संकल्प के पीछे छिपे ‘क्यों’ को समझना जरूरी है। वह कहते हैं, ‘अगर मैं ध्यान लगाता हूं या व्यायाम करता हूं, तो इसकी वजह यह है कि मैं औरों से अलग दिखना चाहता हूं।’ इसके बाद मैंने मेडिटेशन फॉर मॉर्टल्स के लेखक ओलिवर बुकरमैन से बात की। उन्होंने बताया, ‘अक्सर हम शुरुआत से ही बड़े बदलावों की उम्मीद करने लगते हैं और जब ऐसा नहीं होता, तो हम निराश होने लगते हैं।’ उनकी बातों से मुझे यह समझ आया कि शुरुआत खराब हो, फिर भी निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि संकल्प पूरा करने के लिए आपके पास पूरा साल बाकी है।
नाइके रनिंग के ग्लोबल हेड कोच क्रिस बेनेट कहते हैं कि आश्चर्यजनक करने के बजाय ‘अपनी पहले की स्वस्थ आदतों को दोगुना करें और फिर उनका जश्न मनाएं’। बेनेट के अनुसार, सोने से पहले किताब पढ़ना और जगने पर तत्काल फोन न उठाने की आदतें भी अद्भुत हैं, इन्हें हल्के में न लें। कुल मिलाकर, मेरी समझ में जो आया, वह यह है कि नए साल को बदलाव का वक्त न मानें। जनवरी मौका देती है नए साल के आवेग को नजर अंदाज करने का और यह समझाने का कि जो चल रहा है, बस उसे ही जारी रखना होता है। यही तो जिंदगी है।