फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   live chaupal

लाइव चुनावी चौपाल

Mon, 25 Nov 2013 06:16 PM IST
अरविंद तिवारी
अरविंद तिवारी Updated Mon, 25 Nov 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
live chaupal

दर्शको, आज हम चुनाव की चौपाल में अंधेरनगरी शहर में मौजूद हैं। हमारे सामने इस चुनाव में खड़े दो प्रमुख प्रत्याशी आदरणीय बंटाधार और आदरणीय हाहाकारजी उपस्थित हैं। सबसे पहले मैं वर्तमान एमएलए बंटाधारजी से जानना चाहूंगा कि आप विकास के किन दावों के साथ चुनाव में हैं?

विज्ञापन


‘देखिए हमने विकासपुरी में विवेकाधीन कोष से नाले पर पुल का निर्माण करवाया है।’

इस बयान पर वोटरों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। चलिए वोटरों से बात करें। हां जी आप बताइये, 'बंटाधार के बयान पर आपको क्या आपत्ति है?'

'हमें यह आपत्ति है कि नाले पर पुल बना ही नहीं। जहां पुल बना है, वहां नाला नहीं है।'

एमएलए साहब जवाब दीजिए, आपने जनता के पैसों का दुरुपयोग क्यों किया?

'यह सच है कि प्रशासनिक खामियों के चलते पुल वहां बना, जहां नाला नहीं था। यह सब विरोधी खेमे के अधिकारियों के कारण हुआ है। इसकी जांच चल रही है। मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।'
विज्ञापन


तो भाइयो, इस बारे में मैं विपक्ष के प्रत्याशी हाहाकारजी से पूछना चाहता हूं कि इस मसले पर वह क्या करेंगे।

'देखिए, मैं हाहाकार, यदि जीत गया, तो पूरी ईमानदारी से बंटाधारजी के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा और नाले
पर नया पुल बनवाऊंगा।'

मगर जो पुल बन गया है, उसका क्या होगा।

'मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि दूसरे पुल के लिए मैं नाले की व्यवस्था करवाऊंगा। बड़े नाले में से नाली निकालकर पुल के नीचे से बहाऊंगा।'

वर्तमान एमएलए कुछ कहना चाहते हैं, कहिए बंटाधारजी आप क्या कहना चाहते हैं।

'जी मैं... मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने एक मैटरनिटी होम (प्रसूति गृह) बनवाया है। इसमें तीन डॉक्टरों की तैनाती भी हो गई है। अभी मरीजों का अभाव है, लेकिन जल्दी ही यह प्रसूति गृह अन्य प्रसूति गृहों की तरह काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक चिल्लाने लगी है...हां आ रहा हूं, मैं आपकी ओर ही आ रहा हूं आप लोग बहुत ज्यादा शोर कर रहे हैं। मेरे हाथ से माइक छीनना चाह रहे हैं। मैं इस चुनावी चौपाल को यहीं खत्म करता हूं। मैं अपने चैनल की ओर से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed