फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Laura van den Bergh opinion that hot tea and staring at the open sky in summer is a spiritual experience

मौसम: गर्मी में गर्म चाय और वह आध्यात्मिक अनुभव, आसमान की व्यापकता निहारना भी देता है शीतलता

Sun, 23 Jun 2024 05:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा लौरा वैन डेन बर्ग, द न्यूयॉर्क टाइम्स
लौरा वैन डेन बर्ग, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
सार
तपती गर्मी वाली दोपहर में, जब सारा शिष्टाचार धरा रह जाता है, खुले नीले आसमान की व्यापकता को निहारना भी शीतलता देता है।
loader
Laura van den Bergh opinion that hot tea and staring at the open sky in summer is a spiritual experience
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे पसीना बहाना हमेशा से पसंद था। पिछले वर्ष जब मैं फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क आई, तो सर्दी और वसंत के पूरे मौसम के दौरान मैंने हर वह काम किया, जिससे मुझे पसीना आए। मैंने धूप में योग किया, शौकिया बॉक्सिंग क्लास भी ज्वॉइन की। मुझे एहसास था कि यह सब घर जैसा माहौल पाने का प्रयास है। मैं मध्य फ्लोरिडा में जन्मी और पली-बढ़ी। वहां की गर्मी मुझे अपनेपन का एहसास देती थी।



फ्लोरिडा में अप्रैल से नवंबर तक का मौसम इतना गर्म होता है कि हमेशा एक सुस्ती बनी रहती है। बादलों वाली दोपहर में जो उमस होती थी, उसका तो कहना ही क्या! जब उमस भयानक स्तर पर होती है, तो सारा शिष्टाचार धरा रह जाता है। हालांकि मुझे हमेशा से यह पसंद नहीं था। मेरी मां बताती हैं कि बचपन में तो मैं गर्मी सहन ही नहीं कर पाती थी। मैं अक्सर गर्दन पर ठंडा तौलिया लगाए रखती थी कि कहीं मैं बेहोश न हो जाऊं। लेकिन अब जब मैं अपने घर से दूर हूं, तो मुझे वही माहौल याद आता है।


नौकरी के सिलसिले में, मैं जहां भी रही, वे सभी जगहें फ्लोरिडा की तुलना में कम गर्म थीं, बल्कि ठंडी ही थीं। पेंसिल्वेनिया के एक कॉलेज में नौकरी के दौरान मैंने अपने घर के दरवाजे पर जमी बर्फ को हटाना सीखा। मैं अपने पति के साथ केवल छुट्टियों के दौरान फ्लोरिडा लौटती थी, लेकिन गर्मी के डर से वहां ज्यादा रुकने की हिम्मत नहीं होती थी। एक बार जब मैं अपने बीमार पिता को देखने फ्लोरिडा आई थी, तब मेरी बहन जून की तपती दोपहर में जंगल की सैर कराने ले गई। तब पहली बार मुझे गर्मी अच्छी लगी। फिर जब मैं बोस्टन लौटी, तो काफी दिन तक रोती रही। और, तब मुझे अपने घर की ओर से आने वाली पुकार महसूस हुई। जब मैं अपने पति के साथ फ्लोरिडा पहुंची, तब कोविड महामारी फैलनी शुरू हो गई थी। तब तीन साल तक हम फ्लोरिडा में ही रहे। तब मैं रोज सुबह दौड़ने जाती थी और जब लौटती तो पूरी तरह से पसीने से तरबतर।

मुझे यह गर्मी अपनी-सी लगने लगी थी। मैंने कहीं पढ़ा था कि जो लंबे समय तक साथ दे, वही सच्चा साथी होता है। फ्लोरिडा में गर्मी का मौसम ही ज्यादातर समय रहता है और इस नाते गर्मी ही हमारी सच्ची साथी होनी चाहिए। गर्मियों में अक्सर आसमान खुला रहता है। एक प्याली ग्रीन टी और विशाल खुले नीले आसमान को एकटक देखना भी एक आध्यात्मिक अनुभव है। यह गर्मी और पसीना मुझे यह याद दिलाते हैं कि मैं और फ्लोरिडा हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुड़े हैं। मैं जहां कहीं भी जाती हूं, इन अनुभवों को साथ ले जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed