यह घोटाला तो होना ही था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला वीआइपियों का हो, तो जी वह सारी कोशिशों के बावजूद घोटालात्मक हो ही जाता है। वैसे ही जैसे मामला चौटाला का हो और उसमें घोटाला न हो, तो कोई तुक भी नहीं बनती। आम आदमी के साथ यही सुविधा है कि वह मेहनत-मजदूरी तो कर सकता है, नौकरी-चाकरी तो कर सकता है, थोड़ी बहुत चोरी-चकारी भी कर सकता है, ईमानदारी का भ्रम पाले रखते हुए भी थोड़ी बहुत बेईमानी कर सकता है, पर वह घोटाला नहीं कर सकता। चाहे तो भी नहीं। और जैसे आम आदमी के साथ यह सुविधा है, वैसे ही वीआइपियों के साथ भी सुविधा है कि वे जो भी करें, उसमें घोटाला हो ही जाता है। न करें, तो बदनामी यह कि नाकारा है।
फिर जी, अगर मामला डिफेंस का हो, तो उसमें घोटाला होना तो निश्चित ही है। जीप कांड से हेलिकॉप्टर कांड तक का इतिहास यही है। फिर मामला चाहे तोप की खरीद हो या तमंचे अर्थात पिस्टल की खरीद का। डिफेंस में तो ताबूत भी खरीदे जाएंगे, तो उनमें घोटाला हो जाएगा। हो चुका है। नीति चाहे कुछ भी हो, नियति यही है। सो यह घोटाला तो होना ही था।
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी जी ने ठीक ही फरमाया है कि डिफेंस डील में रिश्वत लेना-देना दुनिया में सामान्य कायदा है। अब बर्लुस्कोनी जी कुछ बोलें और करें और वह विवादित न हो, तो यह भी आश्चर्य की ही बात होगी, क्योंकि वह तो खुद अपने आप में एक जीता-जागता विवाद रहे हैं, बल्कि कहना चाहिए कि घोटाला रहे हैं।
और जी, मामला अगर इटली का हो, तो गांधी परिवार का नाम आना भी एक तरह से तय ही होता है। इसलिए नहीं कि कभी बोफोर्स वगैरह में क्वात्रोचि का नाम आया था। इसलिए क्योंकि मोदी जी और जयललिता जी सोनिया जी के पूरे नाम से संबोधित करके इस संबंध की याद दिलाते रहते हैं।
ऐसा भी लगता है कि 10, जनपथ में सोनिया जी रहती जरूर हैं, पर जितनी जानकारी 10, जनपथ के बारे में सुब्रमण्यम स्वामी को है, उतनी सोनिया जी को भी नहीं है। फिर जी, इसमें तो एक परिवार का भी नाम आया है। वैसे तो जी, परिवार सबके ही होते हैं, पूर्व वायुसेनाध्यक्ष त्यागी जी का भी परिवार है और यहां तक कि भाजपा का भी एक संघ, परिवार है। पर किसी घोटाले में यदि परिवार का नाम आ जाए तो फिर भाजपा वाले गांधी परिवार के अलावा किसी और परिवार के बारे में सोचते तक नहीं।