फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Godse's fault

गोडसे की गलती

Wed, 29 Oct 2014 07:48 PM IST
राजेंद्र शर्मा
राजेंद्र शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
Godse's fault

बेचारे नाथूराम गोडसे से मिस्टेक हो गई थी। इतने वर्षों बाद पता चला है कि गोडसे ने गलत आदमी पर गोली चलाई थी। खैर! हो जाती है इंसान से गलती कभी-कभी। हम तो कहते हैं कि गलती इंसान से ही होती है। इसीलिए तो मनुष्य को गलतियों का पुतला कहा गया है।

विज्ञापन


वैसे हम गोडसे को गलतियों का पुतला नहीं कह रहे। बेचारे को ज्यादा गलतियां करने का मौका ही कहां दिया गया? पहली गलती पर ही उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया। पर जो हुआ, सो हुआ। अब अच्छे दिन आने वाले हैं। इतिहास के भी और गोडसे के भी।
विज्ञापन


यह ठीक है कि गोडसे को महात्मा पर गोली नहीं चलानी चाहिए थी। लेकिन यह भी समझना चाहिए कि गोडसे से गलती हुई। गोडसे के साथ ऐसा अन्याय अब ज्यादा चलने वाला नहीं है। देश के दक्षिणी सिरे से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठनी शुरू भी हो चुकी है। खाकी पार्टी के एक नेता ने तो बाकायदा अखबार में लिखकर इसका ऐलान भी कर दिया है। नए राज में नया इतिहास लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कब तक गोडसे को गांधी के हत्यारे के तौर पर प्रचारित करने दिया जा सकता है? गोडसे ने तो तीन गोलियों में कुछ ही पल में गांधी की हत्या कर दी थी। पर नेहरू जी की नीतियों ने क्या उन्हें कम मर्माहत किया? आखिर गांधी जी ने कांग्रेस को खत्म कर देने का सुझाव दिया ही था।

कांग्रेसियों ने उस पर अमल न करके क्या महात्मा का दिल नहीं दुखाया था? ऐसे में, नेहरू जी को महिमामंडित करने का सिलसिला नहीं चलने वाला। माननीय दीनानाथ बत्रा जी के रहते हुए ऐसा झूठा इतिहास तो कतई सहन नहीं किया जा सकता।


कोई कैसे भूल सकता है कि गांधी जी हत्या के जुर्म में गोडसे को फांसी तो हुई ही, इस चक्कर में बेचारे संघ पर पाबंदी और लग गई। और पाबंदी भी लगी उनके अपने ही सरदार के हाथों! हम पक्के तौर पर शायद अब कभी नहीं जान पाएंगे कि गोड्से ने महात्मा को गोली क्यों मारी, लेकिन दशकों के बाद ही सही, इतिहास की गलती दुरुस्त तो की ही जा सकती है। यानी अब इतिहास के भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed