{"_id":"71f7b879b07042c81cf5f9ba996e733b","slug":"god-in-words","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षरों में खुदा","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
अक्षरों में खुदा
अभिनव अरुण/साहित्यकार
Updated Sun, 01 Dec 2013 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरों में खुदा दिखाई दे,
अब मुझे ऐसी रोशनाई दे |
पिता के हौसलों का दे बिस्तर,
मां के आशीष की रजाई दे |
हाथ खोलूं तो बस दुआ मांगूं
सिर्फ इतनी मुझे कमाई दे |
रोशनी हर चिराग में भर दूं,
कोई ऐसी दियासलाई दे |
मां के हाथों का स्वाद हो जिसमें,
ले ले सब कुछ वही मिठाई दे |
धूप तो शहर वाली दे दी है,
गांव वाली बरफ मलाई दे |
बेटियों को दे खूब आजादी ,
साथ थोड़ी उन्हें हयाई दे |
तल्ख लहजा तमाम लोगों को,
मीर दे मीर की रुबाई दे ।
दर्द होरी सा दे रहा है तो,
साथ धनिया सी एक लुगाई दे |
घूस के सौ दहेज से बेहतर,
अपने हाथों बनी चटाई दे |
--अभिनव अरुण
सरल शब्दों में अपनी बात कहने वाले अभिनव का रचना संसार अनुभव के आकाश पर आकार लेता है, इसलिए इनको पढ़ते हुए अक्सर खुद की याद आती है। वाराणसी में रहते हैं।
विज्ञापन
अब मुझे ऐसी रोशनाई दे |
पिता के हौसलों का दे बिस्तर,
मां के आशीष की रजाई दे |
हाथ खोलूं तो बस दुआ मांगूं
सिर्फ इतनी मुझे कमाई दे |
रोशनी हर चिराग में भर दूं,
कोई ऐसी दियासलाई दे |
मां के हाथों का स्वाद हो जिसमें,
ले ले सब कुछ वही मिठाई दे |
धूप तो शहर वाली दे दी है,
गांव वाली बरफ मलाई दे |
बेटियों को दे खूब आजादी ,
साथ थोड़ी उन्हें हयाई दे |
तल्ख लहजा तमाम लोगों को,
मीर दे मीर की रुबाई दे ।
दर्द होरी सा दे रहा है तो,
साथ धनिया सी एक लुगाई दे |
घूस के सौ दहेज से बेहतर,
अपने हाथों बनी चटाई दे |
--अभिनव अरुण
सरल शब्दों में अपनी बात कहने वाले अभिनव का रचना संसार अनुभव के आकाश पर आकार लेता है, इसलिए इनको पढ़ते हुए अक्सर खुद की याद आती है। वाराणसी में रहते हैं।