फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   God did not make any distinction

चिकन खाते हैं तो मुर्गो के बारे में यह बात जान लीजिए

Wed, 15 Apr 2015 03:21 PM IST
अनिल वरण
अनिल वरण Updated Wed, 15 Apr 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
God did not make any distinction

भिक्षा लेकर गुरुकुल लौटते हुए एक विद्यार्थी ने मुर्गे और कबूतर की बातचीत सुनी। कबूतर कह रहा था, मेरा भी क्या भाग्य है? भोजन नहीं मिले, तो मैं कंकड़ खाकर भी पेट भर लेता हूं। कहीं भी रह लेता हूं। मगर जिसे देखो, वही मुझे मारकर खाने पर तुला रहता है। आकाश में मैं रह सकता, तो पृथ्वी पर कभी आता ही नहीं।

विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपका समय
विज्ञापन


मुर्गे ने कहा, मेरा भी यही हाल है। गंदगी में से दाने चुन-चुनकर खा लेता हूं। लोगों को जगाने के लिए रोज सुबह बांग देता हूं। मगर जिसे देखो, वही हमें कैद कर लेता है। हलाल तक कर देता है। ईश्वर ने मुझे पंख तो दिए, पर उनमें इतनी शक्ति दी होती कि आकाश में उड़ पाता, तो मैं भी पृथ्वी पर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी ने सोचा कि अवश्य ही ईश्वर ने इनके साथ अन्याय किया है। आश्रम पहुंचकर उसने अपने गुरु से इस बारे में चर्चा की। ॠषि बोले, ईश्वर ने मनुष्य के साथ अन्य प्राणियों को भी खूबी और खामियां देकर पृथ्वी पर भेजा है। मुर्गे और कबूतर में जो विलक्षणता ईश्वर ने दी है, वह किसी प्राणी में नहीं है।


देखिए, ये हैं दुनिया के 12 भूतिया रेलवे स्टेशन

मुर्गे के सिर पर ईश्वर ने राजमुकुट की तरह कलगी दी है। इसीलिए उसे ताम्रचूड़ कहते हैं। ईश्वर ने उसे पंख दिए हैं, मगर वह पृथ्वी पर रहना ही पसंद करता है। वह आलसी हो गया है। भोजन के लिए उसने गंदगी ही चुनी। ईश्वर ने उसके साथ कोई अन्याय नहीं किया है।

ऋषि आगे बोले, रही बात कबूतर की, तो ईश्वर ने पक्षियों के लिए खुला आकाश दिया, फिर भी वह पृथ्वी के आकर्षण से बंधा यहीं विचरण करता है। कबूतर ही है, जिसमें बहुत ऊंचा और दूर तक उड़ने की सामर्थ्य है, मगर वह परिश्रम से बचता है। कबूतर के पास पंख हैं, फिर भी वह उड़कर अपनी रक्षा नहीं कर सके, तो यह उसका दोष है, ईश्वर का नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed