फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 13 april to 19 april

साप्ताहिक राशिफलः 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक

Tue, 14 Apr 2015 01:03 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आपके जीवन में सब कुछ सामान्य गति से चलेगा और आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करेंगे।

विज्ञापन


अपने मित्रों से आप एक ख़ास रिश्ता महसूस करेंगे और उनके समक्ष अपनी कोई भी परेशानी साझा करने में झिझक महसूस नहीं करेंगे।

आमतौर पर आप उनके साथ अपनी बातों को साझा करने से कतराते थे, किन्तु इस सप्ताह आप स्वयं आपके बीच बनी इस दीवार को गिराना चाहेंगे।

इस दौरान आपके घर में कुछ अनेपक्षित मेहमान भी आ सकते हैं। उनके आ जाने से घर के वातावरण में भी खुशनुमा परिवर्तन आ जाएगा। संभव है कि आप अपने कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट करेंगे।

वृषभ: अपने खर्चों पर काबू रखें

weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आप ख़ास रूप से व्यस्त रहेंगे और अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। अपनी हंसमुख प्रवृत्ति के लिए आप अपने मित्रों में बहुत ही चर्चित रहेंगे।

आर्थिक स्तर पर आपको इस सप्ताह सचेत रहने की सख्त आवश्यकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा।

दोस्तों के साथ आपके खर्चें बढ़ सकते है। व्यवसायिक जीवन में आपको मेहनत करते रहना चाहिए। संभव है कि इस सप्ताह आपको यात्रा के अवसर प्राप्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

weekly rashiphal 13 april to 19 april

आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आने से आगामी सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। कहीं से अनेपक्षित तौर से आपको धन लाभ प्राप्ति हो सकती है।

यह लाभ किसी पैतृक संपत्ति या गत दिनों में किये गए निवेश से लाभ हो सकता है। आपको आर्थिक पहलु से स्वयं को सुनियोजित करना चाहिए। इसका सुप्रभाव आपके व्यवसायिक जीवन पर भी पड़ेगा।

कार्यस्थल में भी आप अपने काम समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको परेशान कर सकते है पर अपना संयम बनाए रखे।

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आप कार्य और घर के बीच बेहतर संतुलन बनाकर रखेंगे। यह सप्ताह आपके लिए रोमांटिक स्तर पर भी खूबसूरत रहेगा।

विज्ञापन

कर्क: सुखद समाचार मिलेगा

weekly rashiphal 13 april to 19 april

आने वाला सप्ताह व्यवसायियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप नवीन विचारों के धनि रहेंगे और उन पर निपुणता से काम भी करेंगे। वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा भी मिलेगी।

व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि के भी आसार बनते नज़र आ रहे हैं। आपमें से जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में है उन्हें जल्द ही सुखद समाचार मिलेगा।

उनके पास अनेकों बेहतरीन अवसर होंगे जिनमें से वे सबसे उत्तम का चयन कर सकेंगे। इस सप्ताह चूंकि आपका पूरा ध्यान काम पर रहेगा, आप घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

अपने परिवार के लिए सप्ताहांत में समय निकाले और उन्हें लेकर किसी यात्रा में निकल पड़े। उनके साथ समय बिता कर आप भी अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह: लाभ प्राप्त कर सकते हैं

weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आप सौभाग्यशाली होने के साथ आत्मविश्वास से भी भरपूर रहेंगे। सही समय पर सही चयन करने से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बस आपको विश्वसनीय लोगों का चयन सही से करना होगा। इस सप्ताह किसी खास से आपकी भेंट हो सकती है। आपको उस व्यक्ति से सहयोग भी मिलेगा।

इस पूरे सप्ताह यदि आप व्यर्थ खर्चों से बचते है तो आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह लाभकारक साबित होगा और उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे

weekly rashiphal 13 april to 19 april

सप्ताह के आरंभ में ही स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के आसार बन रहे है। विशेष रूप से ह्रदय रोग से पीड़ित अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।

किसी भी प्रकार के तनाव से खुद को दूर रखें और ऐसा कोई भी खानपान ना करे जिससे आपके रक्तचाप में परिवर्तन आए।

स्वाभाविक है कि आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका प्रभाव पड़ेगा किन्तु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। इससे आपके जीवन के बाकी पहलु भी प्रभावित होंगे।

कार्यभार से व्यर्थ तनाव ना ले और आशावादी विचारधारा बनाए रखे। यह केवल एक दौर है जो इस सप्ताह के साथ गुज़र जाएगा।

तुला: जीवन का सुख भोगेंगे

weekly rashiphal 13 april to 19 april

यह सप्ताह आपके लिए बहुत से उत्साहपूर्ण अवसर लेकर आ रहा है। आप सफलतापूर्वक अपने सभी कार्य पूरे कर लेंगे और साथ ही आपके अपने मनपसंद और रचनात्मक कार्यों को करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा।

व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के बीच सही संतुलन बनाना आपके लिए सरल होगा और सुखद सप्ताहांत का आनंद लेंगे।

इस समय आप चाहे स्वयं या किसी दूसरें से जो भी वादे करें उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहें। इस सप्ताह आप जीवन का सुख भोगेंगे।

वृश्चिक: बहुत ही अच्छा समय आने वाला है

weekly rashiphal 13 april to 19 april

आगामी सप्ताह की शुरुआत में आप दृष्टिकोण में आक्रामकता होगी और आप व्यवसायिक स्तर पर आधिकारिक रूप से भी सशक्त होंगे।

इससे आपको लक्ष्य प्राप्ति में भी सरलता महसूस होगी और निपुणता के साथ अपने कार्य को पूर्ण कर पाएँगे।

हालांकि आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से भी दूर रहने की आवश्यकता है जो आपके छवि में दाग लगाने के प्रयास में है।

आपमें से जिन व्यक्तियों को गत दिनों में स्वास्थय समस्याएं थी, उन्हें अब कुछ आराम मिल सकता है।

सप्ताहांत तक विवाहित व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा समय आने वाला है। घरेलु स्तर पर भी सब कुछ सामान्य गति से चलेगा और आप साथी के साथ सुख-चैन से रहेंगे।

धनु: करियर की ऊंचाइयों को छू सकेंगे

weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी स्तरों पर बेहतरी देखेंगे और जीवन के इस दौर से संतुष्ट रहेंगे। साथ ही आप नाम और शोहरत भी पाएंगे।

व्यवसायियों को बहुत ही लाभकारी अवसर मिलने वाला है और कोई महत्वपूर्ण सौदा भी तय होने को है। व्यवसायिक स्तर पर भी आपमें से अधिकांश व्यक्तियों को काम करने में किसी भी प्रकार का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आपको अपने कड़े प्रयास का फल अवश्य प्राप्त होगा और साथ ही आप अपने करियर की ऊंचाइयों को छू सकेंगे। निजी स्तर पर बच्चों की उन्नति से आप फूले ना समाएंगे।

आप उन्हें यूं ही प्रोत्साहित करते रहें। घरेलू मामलों में तर्क और कार्यकुशलता से काम लें और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखें।

रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपको अचंभित कर सकता है और आप साथी के साथ ख़ुशी साझा करेंगे।

मकर: अच्छी खबर मिल सकती है

weekly rashiphal 13 april to 19 april

आने वाले सप्ताह आप निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। एक अच्छी खबर मिलने की अपेक्षा कर सकते है। आर्थिक स्तर पर आप अच्छी बचत राशि जमा कर सकेंगे और साथ ही कोई नयी संपत्ति जैसे कि नया घर लेने का आप विचार बना सकते है।

प्रियजनों के साथ जो पिछले कुछ दिनों से दूरियां बढ़ रही थी, अब उनके समाप्त होने की आसार बन रहे है। घर में भी वातावरण में सुधार आएगा।

सप्ताहांत तक अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखे और राह में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना डट कर करें।

कुंभः स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए

weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आप रोमांटिक दौर से गुजरेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने निजी मामलें में दखल करने से रोकें। इस दौरान आप अपने साथ से गहनता से बातचीत करेंगे और अपने रिश्ते में और भी मजबूती लेकर आएंगे।

आर्थिक स्तर पर आप यदि अपने बजट का ख्याल नहीं रखेंगे तो आप परेशानी में आ सकते है। हालांकि आपको इस बात पर तनाव नहीं लेना चाहिए और स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए।

व्यर्थ खर्चों को रोकें, सब सामान्य होगा। इस सप्ताह ऐसा कुछ भी नहीं होगा जिससे आपके जोश और उत्साह में किसी भी प्रकार की कमी आए।

व्यवसायिक स्तर पर भी आप सफलता की राह पर चलेंगे। आप उत्साहपूर्ण रहेंगे और सभी कार्य चुटकी में ही कर लेंगे।

मीन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

weekly rashiphal 13 april to 19 april

इस सप्ताह आप अच्छे मूड में रहेंगे और अपनी सभी उपलब्धियों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक लेनदेन के लिए भी यह समय आपके लिया सकारात्मक परिणाम लाएगा।

व्यवसायियों को नए अवसरों की खोज में रहना चाहिए। भूतपूर्व किये गए निवेशों से आप वर्तमान में लाभ पहुंचेगा।

यह सप्ताह व्यवसायियों के लिए फलदायक रहेगा और उनका उच्च आत्मविश्वास उनके काम में भी दिखाई देगा। यूंही परिश्रम करते रहें और आपको इसका जस अवश्य मिलेगा।

अनेपक्षित रूप से धनलाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। इसके अलावा आप जानते है कि किस तरह से घर और कार्य में संतुलन बनाए रखना चाहिए। इस सप्ताहांत साथी के साथ बेतर समय बिताने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed