{"_id":"513d1714a3cf34e47434eab372436377","slug":"first-time-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली-पहली बार","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
पहली-पहली बार
सहीराम
Updated Mon, 27 Oct 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो जी, चुनाव लड़ने, नतीजे आने और मुख्यमंत्री बनने-बनाने में सभी राज्यों में एक जैसे दृश्य दिखते हैं। चुनाव अभियानों में वही विरोधी पार्टियों पर आक्षेप, अपने जीतने का सौ फीसदी दावा और जीत जाने पर मुख्यमंत्री पद के लिए जोड़-तोड़ और रूठने-मनाने का सिलसिला। पर हरियाणा के विधानसभा चुनाव की कई बड़ी खासियतें रही हैं जी।
विज्ञापन
इनमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि बहुत-सी बातें पहली बार सामने आई हैं। अब फिल्मों में तो पहली-पहली बार होनेवाले प्यार के किस्से और गीत बहुत सुनने को मिल जाएंगे, पर राजनीति में ऐसे किस्से कम ही सुनने को मिलते हैं। जैसे, हरियाणा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है और कई छोटे दलों का दिल तोड़ दिया है, जो सत्ता साझा करने और मंत्री पद पाने की उम्मीद पाले हुए थे।
विज्ञापन
पहली ही बार हरियाणा में गैरजाट मुख्यमंत्री बना है। नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साहब ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर ली। यह भी पहली बार होगा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का कोई परिवार नहीं होगा।
विज्ञापन
अपने खट्टर साहब बेटों-पोतों और भाई-भतीजों से मुक्त हैं। यह भी शायद पहली बार ही हो रहा होगा कि सत्ता पुराने रोहतक और पुराने हिसार जिलों से निकलकर जीटी रोड की तरफ आई है। हालांकि बताते हैं कि रहनेवाले तो खट्टर साहब भी रोहतक के ही हैं। पर चुनाव उन्होंने करनाल से जीता है।
लेकिन बताते हैं कि जब पंडित भगवतदयाल शर्मा राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे, तब चुने तो वह भी यमुनानगर से ही गए थे। जबकि थे वह भी पुराने रोहतक जिले के ही।
खैर, सत्ता के जीटी रोड की तरफ आने से क्या सचमुच सरकार की गति बढ़ जाएगी? पता नहीं। यह सत्ता एक बार इसी तरह अहीरवाल की तरफ भी आई थी, जब राव वीरेंद्र सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। तो जी, हरियाणा में बहुत सी बातें पहली-पहली बार ही हुई हैं। अब देखना यह है कि सरकार भी क्या पहली बार अलग किस्म की होगी या फिर वैसी ही होगी, जैसी अब तक होती आई है।