{"_id":"0b3ef4eb4122a801fb9a51ce2343782a","slug":"effect-on-snail-and-shell-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल आदमी बनने की चाहत है तो याद रखें यह बातें","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
सफल आदमी बनने की चाहत है तो याद रखें यह बातें
राम प्रसाद विद्यार्थी
Updated Thu, 25 Jun 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति नित्य ही समुद्र तट पर जाता और वहां घंटों बैठा रहता। आती-जाती लहरों को वह निरंतर देखता रहता। बीच-बीच में वह कुछ उठाकर समुद्र में फेंकता, फिर आकर अपने स्थान पर बैठ जाता। तट पर आने वाले लोग उसे विक्षिप्त समझते और प्राय: उसका उपहास किया करते थे। कोई उसे ताने मारता, तो कोई अपशब्द कहता, किंतु वह मौन रहता और प्रतिदिन का अपना यह काम नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
पढ़ें,आत्माओं से बात करने का दावा, ये हैं 6 तरीके, पढ़ें पूरी खबर
एक दिन वह समुद्र तट पर खड़ा तरंगों को देख रहा था। थोड़ी देर बाद उसने समुद्र में कुछ फेंकना शुरू किया। उसकी इस गतिविधि को एक यात्री ने देखा। पहले तो उसने भी यही समझा कि यह मानसिक रूप से बीमार है, फिर उसके मन में आया कि इससे चलकर पूछें तो। वह व्यक्ति के निकट आकर बोला, भाई! यह तुम क्या कर रहे हो?
विज्ञापन
पढ़ें,इस तरह बीते जन्म के कर्म इस जन्म में आपको ढूंढ लेते हैं
उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, देखते नहीं, सागर बार-बार अपनी लहरों को आदेश देता है कि वे इन नन्हे शंखों, घोंघों और मछलियों को जमीन पर पटककर मार दें। मैं इन्हें फिर से पानी में डाल देता हूं। यात्री बोला, यह क्रम तो चलता ही रहता है। लहरें उठती हैं, गिरती हैं, ऐसे में कुछ जीव तो बाहर होंगे ही। तुम्हारी इस चिंता से क्या अंतर पड़ेगा?
विज्ञापन
उस व्यक्ति ने एक मुट्ठी शंख-घोंघों को अपनी अंजुली में उठाया और पानी में फेंकते हुए कहा, देखा कि नहीं, इनके जीवन में तो फर्क पड़ गया? वह यात्री मर्म समझ गया, और चलता बना, पर वह व्यक्ति वैसा ही करता रहा।
इसका सार यह है कि अच्छे कार्य का एक लघु प्रयास भी महत्वपूर्ण होता है। जैसे बूंद-बूंद से घट भरता है, वैसे ही नन्हे प्रयत्नों की शृंखला से सत्कार्य को गति मिलती है। अत: बाधाओं की परवाह किए बगैर प्रयास करना न छोड़ें।