{"_id":"039be84e59ad29ce6eaa715baa89bd3e","slug":"disco-on-the-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्को तो तमंचे पर होगा","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
डिस्को तो तमंचे पर होगा
सुधीर विद्यार्थी
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधो, उस दिन एक मित्र के घर दावत में गया, तो देखा कि वहां तमंचे लेकर लड़के-लड़कियां डिस्को कर रहे हैं। पता लगा कि यह नए जमाने का लेटेस्ट डांस है। हिंदी सिनेमा के पुराने हीमैन ने कहा था- बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना, पर आज की बसंती अपनी मर्जी से तमंचे की नोक पर डिस्को करने लगी है।
विज्ञापन
वह मुदित है और थिरक रही है। उसके पांव जमीन पर नहीं पड़ते। प्यार अब हिंसक हो चला है। यह 21वीं सदी का प्यार है, जिसका दबंग नायक थप्पड़ मार कर प्यार करने की धमकी देता है। इश्क ने आक्रामक चोला धारण कर लिया है। दिल से की गई मोहब्बत इन दिनों दब्बू और बैकवर्ड किस्म की मानी जाने लगी है।
विज्ञापन
मैंने मोहल्ले के एक बच्चे की कुछ अश्लील शब्दावली सुनी, तो समझाया कि यह गंदी बात है। वह पलट कर गुनगुनाते बोला, अच्छी बात कर ली बहुत। अब करेंगे तेरे साथ, गंदी गंदी गंदी गंदी गंदी बात....गंदी बात। सुनकर मैं चौंक गया। फिल्में बताती हैं कि गंदी बातें अब त्याज्य नहीं रहीं। जो गंदी बातों को घृणा के लायक समझते हैं, उनका कोई भविष्य नहीं। आज गंदे का महत्व है। गंदी बातें व्यक्तित्व के विकास में मददगार होती हैं। गंदी बातें अब सुंदरतम चीजों में शुमार होने लगी हैं।
विज्ञापन
राम-लीला के सामने अब रावण-कथा शर्मिंदा है। रक्ष-संस्कृति मूल्यवान और पूज्य लगने लगी है। रघुपति राघव राजाराम की नई धुन पर फिल्मी अभिनेता का नाच देखकर दशरथनंदन राम भी प्रफुल्लित होंगे! गांधी इस गाने को सुनते, तो धन्य हो जाते! गांधीवाद के प्रचार-प्रसार के लिए इस अभिनेता को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
अगले वर्ष रामलीला के मंचों पर राम इसी रूप में अवतरित होंगे। इधर कस्बों-शहरों में होने वाली रामलीलाएं पिटने भी लगी थीं। सिनेमा की छौंक से उनमें जीवन लौट आएगा। गांधी की रामधुन को कांग्रेस पहले ही भुला चुकी। पुराने बचे-खुचे धूल खाए गांधीवादियों के आदर्श अब ऋतिक रोशन होंगे। मुन्ना भाई के बाद गांधीवाद का यह नया हिट संस्करण है।
मैंने अपने मित्र से कहा, फिल्मों के लिए नारायण साईं की कथा में धन, धर्म और रोमांस की जबर्दस्त तिकड़ी है। मित्र ने जवाब दिया, मुंबइया हीरो सिर्फ दो या तीन लड़कियों के चक्कर में रहता है। वह क्या खाकर साईं का मुकाबला करेगा। साईं ने हिंदी सिनेमा के दबंगों को पीछे छोड़ दिया है।