फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   city poet

शहर पर कवि

Sat, 11 May 2013 10:55 PM IST
कुमार अनुपम।
कुमार अनुपम। Updated Sat, 11 May 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
city poet

कुमार अनुपम।

विज्ञापन

कवि, चित्रकार, कला समीक्षक। 2011 का पहला कविता-समय युवा सम्मान।
‘बारिश मेरा घर’ काव्य संग्रह से शहर पर लिखी गई एक कविता।

जिस शहर की रगों में
नहीं बहती है कोई नदी
उस शहर का
दिल से कोई रिश्ता नहीं होता।

धूप में पकती निबौरियों
की मिठास
हवा को सोंधी स्वस्थ गमक से भर देती
पर, शहर से कहां गायब हो गए
नीम के सारे के सारे दरख्त?
शहर में ऊंची ऊंची इमारतें
इमारतों की फुनगी पर बैठा हुआ कौआ
देखता है नीचे और करता है अट्टहास
कि देखो देखो कितने तुच्छ दिख रहे हैं
जमीन पर रेंगते हुए आदमी।

शहर में दो तरह के प्राणी रहते हैं
सफल कौवे
और असफल विक्षिप्त।

एक दूरबीन निगाह रखती है पल पल
सारे शहर पर
कौन कैसे हंसता है कितने
इंच दांत चियार
किसको आते हैं आंसू सचमुच के
किसकी यारबाश आदतें
शहर के मानकों के लिए विध्वंसक
उन तथाकथित विक्षिप्तों की शिनाख्त
युद्धस्तर पर जारी है।

जल्द ही
शहर अपनी अंधी रफ्तार से भागता बेतहाशा
चला जाएगा अस्तित्व से इतना दूर कि समय
उसके चिह्न तक खोजे न पाएगा अपनी स्मृति तक में

मेरा शाप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed