फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   calm dog also bites

सीधे कुत्ते भी काट खाते हैं

Thu, 19 Dec 2013 07:16 PM IST
प्रकाश पुरोहित
प्रकाश पुरोहित Updated Thu, 19 Dec 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
calm dog also bites

आज भी मैं उन घरों से बचता हूं, जहां लिखा होता है ‘कुत्ते से सावधान।’ फिर भले ही वहां कुत्ता बरसों से क्यों न हो। यह ऐसी धमकी है, जो एक बार कुत्ता पाल लेने के बाद बरसों-बरस धमकाती रहती है। चोरों का तो पता नहीं, मगर मेरे जैसे तो कुत्तों से उतना नहीं डरते होंगे, जितना चेतावनी से डर जाया करते हैं।

विज्ञापन


फिर भी कुछ घर ऐसे होते हैं, जहां कुत्ते बगैर चेतावनी के पाल लिए जाते हैं। इस घर में कुत्ता है, यह तो घर में जाने के बाद ही मालूम हो सकता है। कई तो लगता है, डराने के लिए ही चुपचाप कुत्ते पाल लेते हैं। आप मस्ती में ड्राइंग रूम की तरफ बढ़े चले जा रहे होते हैं कि यकायक कहीं से कुत्ता निकल आता है।
विज्ञापन


उस समय आप सही में हिंदी के किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाते हैं। आप कर भी क्या सकते हैं अनजाने कुत्ते का। उस कमबख्त का नाम भी पता नहीं होता कि आप ‘टॉमी...टॉमी’ करने लग पड़ें...पर वह बुरा मान जाए तो! फिर आजकल कुत्तों के नाम में ऐसी क्रांति हुई है कि समझ ही नहीं आता कि बच्चे का नाम है या कुत्ते! बच्चे के नाम से ज्यादा कुत्ते का नाम खोजने में परेशान लोगों की आबादी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नहीं, नहीं...कुछ नहीं करेगा...बहुत ही समझदार और सीधा है। हर कुत्ते-पालक का यही स्थायी वाक्य है। भैया, अगर अनजान आदमी को देखकर कुत्ता कुछ नहीं कर रहा, तो फिर ऐसे समझदार और सीधे कुत्ते को पालने की जरूरत ही क्या है! अपने बच्चों का तो कुछ पता है नहीं और कुत्ते के बारे में दावे से कह देते हैं कि समझदार है।

जब तक वह काट न ले, तभी तक उनकी बात मानी जा सकती है। वैसे भी इसके सिवा चारा क्या है! ऐसा भी नहीं कि सीधे कुत्ते कुछ न करते हों। जब भी ऐसे हादसे पेश आए, तो यही कहा जाता है आज तक किसी बच्चे तक को नहीं छुआ है उसने, आज क्या मालूम, क्या हो गया कि आपको काट लिया। वैसे चिंता की कोई बात नहीं। इंजेक्शन लगाते रहते हैं इसे। हो जाता है कभी-कभी। मुझे ही काट लिया था एक बार तो!


बस, यही डर खाए जाता है और मैं उस घर से दूर ही रहता हूं, जहां से भौंकने की आवाजें आती हैं। बल्कि उन घरों से और ज्यादा सतर्क रहता हूं, जहां से कुत्ते की आवाज नहीं आती। क्योंकि किसी कुत्ता विज्ञानी ने कहा है कि जो कुत्ते भौंकते नहीं, वे काटते जरूर हैं। कितना अच्छा हो कि हर उस घर में यह चेतावनी अनिवार्य हो कि यहां कुत्ता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed