फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   before game

जीत से पहले... तो इरादे हैं!

Thu, 27 Mar 2014 07:27 PM IST
प्रकाश पुरोहित
प्रकाश पुरोहित Updated Thu, 27 Mar 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
before game

जब मैं यह पढ़ता हूं कि जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया तो मेरी उम्मीदें बढ़ जाती हैं। टीम यदि खेल से पहले जीतने का इरादा ही न रखे, तो उसे जीत कैसे मिल सकती है? फिर यह भी कि सामने वाली टीम को भी तो पता होना चाहिए कि आप आखिर उतर किस इरादे से रहे हैं। अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरें और दोनों ही जीत भी जाएं। हां, क्रिकेट में यह संभव है कि ड्रॉ वाला मामला हो जाए, मगर ऐसा अक्सर तो नहीं होता है न!

विज्ञापन


खेल शुरू होने से पहले ही यह तय हो जाना चाहिए कि कौन-सी टीम, किस इरादे से उतर रही है। इससे बाद में गफलत नहीं रहती। अब यह तो आप भी जानते ही हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, हम उतरे तो जीत के इरादे से और तीन दिन में ही टेस्ट मैच हार गए, तो इसका दोष हमारी टीम को कम, क्रिकेट के चरित्र को ज्यादा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


क्या हम लोग ड्रॉ के इरादे से उतरें, कप्तान पूछता है कोच से। कोच ने कहा, हां, लगता तो ऐसा ही है... क्योंकि भारतीय टीम तो कह चुकी है कि वह जीत के इरादे से उतरेगी। सीनियर खिलाड़ी नाराज होकर बोला, मैंने पहले ही कहा था कि हम पहले से बोल देते हैं कि हमारी टीम जीत के इरादे से उतरेगी, तो उस समय किसी ने मेरी सुनी नहीं। अब भुगतो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच ने कहा, अब यार... तीन टेस्ट तो हरा चुके हैं इस टीम को! हर बार कहना अच्छा थोड़े ही लगता है। इस तरह से तो बाहर की टीमें हमारे साथ खेलना ही छोड़ देंगी।


एक ने कहा, अब यह तो हम कहने से रहे कि हार के इरादे से उतरेंगे, या ड्रॉ का इरादा है हमारा। कहीं सही हो गया, तो लोग कहेंगे फिक्सिंग हो गई।

तो फिर हम क्या कहें, हम किस इरादे से उतरेंगे?

रहने दो, कुछ नहीं बोलते! बाद में बोल देंगे कि हम तो वाइट-वॉश के इरादे से उतरे थे...! सभी ने सहमति जताई और सामने वाली टीम कुछ नहीं बोली। जीतने वाली टीम को इतना त्याग तो करना ही पड़ता है न!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed