{"_id":"67636d2eab1ff375e9012b85","slug":"african-males-prostate-cancer-threat-study-finds-genetic-reasons-wenlong-carl-chain-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत: अफ्रीकी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर अधिक क्यों? अध्ययन में खुलासा- अधिकांश कारण आनुवांशिक","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
सेहत: अफ्रीकी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर अधिक क्यों? अध्ययन में खुलासा- अधिकांश कारण आनुवांशिक
Thu, 19 Dec 2024 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वेनलॉन्ग कार्ल चेन
वेनलॉन्ग कार्ल चेन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रोस्टेट कैंसर पर वेनलॉन्ग कार्ल चेन का अध्ययन
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
एक अध्ययन में पता चला है कि अफ्रीकी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ाने में आनुवंशिक कारकों का भी योगदान है। अध्ययन में पूर्वी, दक्षिण व पश्चिम अफ्रीका के करीब साढ़े सात हजार पुरुषों को शामिल किया गया। मेडिकल वैज्ञानिक वेनलॉन्ग कार्ल चेन ने कई निष्कर्ष निकाले हैं, जो भविष्य में अच्छे इलाज की उम्मीद भी जगाते हैं। अध्ययन के मुताबिक अमेरिका और यूरोप की तुलना में अफ्रीकी और अफ्रीकी कैरेबियाई मूल के लोगों को प्रोस्टेट कैंसर ज्यादा होता है।
अफ्रीका में पाए गए कैंसर के एक चौथाई मामले प्रोस्टेट कैंसर के हैं। अध्ययन का उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर की आनुवंशिक संरचना के उन पहलुओं का खुलासा करना था, जो अफ्रीकी मूल के पुरुषों में खास थे। तथ्यों से पता चलता है कि प्रोस्टेट कैंसर में आनुवंशिक कारक ज्यादा योगदान देते हैं। दो ग्रुपों में आनुवंशिक जोखिम ज्यादा हो सकता है : जीन में दुर्लभ आनुवंशिक उत्परिवर्तन होते हैं, जैसे कि बीआरसीए1 और बीआरसीए2, जिन्हें कैंसर के विकास के बढ़ते जोखिमों से जोड़ा गया है। बीआरसीए2 में उत्परिवर्तन विशेष रूप से अधिक आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर के विकास के उच्च जोखिम से जुड़े हुए हैं। गंभीर बीमारी होने के बावजूद अफ्रीकी आबादी में प्रोस्टेट कैंसर के आनुवंशिक अध्ययन सीमित हैं। दरअसल, इन अध्ययनों के लिए तकनीक काफी महंगी होती है और विशेष उपकरणों की जरूरत पड़ती है, जो अफ्रीका में दुर्लभ हैं। उपसहारा अफ्रीकी क्षेत्र के कई क्षेत्रों में प्रोस्टेट कैंसर के लिए आनुवंशिकता को लेकर यह बहुत बड़ा अध्ययन है।
दुनिया की सभी आबादियों से ज्यादा पुरानी अफ्रीकी आबादी विविधिताओं से भरी पड़ी है और यह होमो सेपियंस की उत्पत्ति का स्थान भी है। अध्ययन में 3,963 प्रोस्टेट कैंसर के और 3,509 इसके नियंत्रण के मामले शामिल थे। हमने प्रोस्टेट कैंसर की बढ़ती घटनाओं के साथ मजबूत संबंध वाले तीन लोकी (आनुवंशिक क्षेत्र) की पहचान की। इन लोकी के भीतर प्रमुख संकेत अफ्रीकी आबादी में आम थे, लेकिन गैर अफ्रीकी आबादी में लगभग अनुपस्थित। प्रोस्टेट कैंसर के खतरे में योगदान देने वाले आनुवंशिक भाग भौगोलिक जनसंख्या के अनुसार भिन्न होते हैं। हालांकि ये तीन लोकी अन्य आबादियों में भी मिले हैं, लेकिन अफ्रीकी आबादी का मामला अनूठा है। हमारे निष्कर्ष आनुवंशिक उपकरणों के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं, जो लोगों को उनके जोखिम की स्थिति के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं। (-द कन्वर्सेशन से)