फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   a question and three lessons in answer

इस तरह आप खुद जान सकते हैं कि कौन कितना ईमानदार है

Thu, 19 Mar 2015 03:25 PM IST
तेन जिंग हाओ
तेन जिंग हाओ Updated Thu, 19 Mar 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
a question and three lessons in answer

छठी शताब्दी में कन्फ्यूशियस ने अपने पुत्र कांग ली को समकालीन चिंतक चेन जिकिन के पास शिक्षा लेने के लिए भेजा। दोनों रहस्यदर्शियों के बारे में कहा जाता है कि किसी ने उन्हें संवाद करते हुए नहीं देखा। मगर दोनों एक-दूसरे का बहुत आदर करते थे। वे एक-दूसरे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करते थे।

विज्ञापन


पढ़ें,कलश पर नारियल क्यों रखते हैं और इसके क्या फायदे हैं
विज्ञापन


कांग ली जब पढ़ने गया, तो चेन ने पूछा, क्या तुम्हारे पिता ने तुम्हें ऐसा कुछ भी सिखाया है, जो हम नहीं जानते? कांग ने जवाब दिया, नहीं, लेकिन एक बार जब मैं अकेला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कविता पढ़ता हूं या नहीं। मेरे ‘न’ कहने पर वह बोले कि मुझे कविता पढ़नी चाहिए, क्योंकि यह आत्मा को दिव्य प्रेरणा के पथ पर अग्रसर करती है। चेन ने पूछा, इसके अलावा उन्होंने कभी कुछ कहा? कांग ने कहा, नहीं, लेकिन एक बार उन्होंने मुझसे देवताओं को अलंकृत करने की रीतियों के बारे में पूछा, जिसे मैं नहीं जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कैसी विवाह रेखा वाले व्यक्ति की शादी नहीं हो पाती है

चेन ने उत्सुकता जताई, फिर? उन्हें लगा कि कन्फ्यूशियस ने कांग को डांटा-डपटा होगा। मगर कांग से इस बारे में कुछ न सुनकर वह उदास हो गए। तब उन्होंने फिर पूछा, बाद में कभी उन्होंने इस बारे में पूछा तो होगा कि कविता या देवताओं को सजाने के बारे में तुम क्या कर रहे हो? कांग ने कहा, उन्होंने यह देखने के लिए कभी मुझ पर नजर नहीं रखी कि मैं उनकी आज्ञाओं का पालन कर रहा हूं या नहीं।

कांग के जाने के बाद चेन ने खुद से कहा, मैंने कांग ली से एक प्रश्न पूछा और मुझे तीन संदेश मिले। काव्य और देवताओं को अलंकृत करने के बारे में तो मुझे कुछ जानने को मिला ही, महत्वपूर्ण सीख यह है कि सदाशयी व्यक्ति दूसरों की ईमानदारी की छानबीन नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed