{"_id":"2976","slug":"Yashwant-Vyas-2976-","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत की अनूठी दयाशीलता","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
संत की अनूठी दयाशीलता
Yashwant Vyas
Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नीतिशास्त्रों में लिखा है कि नशा जीवन का नाशक है। इसका सेवन करने वाला मानव अपने साथ-साथ सगे-संबंधियों के नाश का कारण भी बनता है। एक बार एक संत नौका में सवार होकर गंगा पार कर रहे थे। मल्लाह नशे में धुत्त था, इसलिए नाव सही ढंग से नहीं चला पा रहा था। संत ने उसे समझाया, भइया, नशा करके नौका नहीं चलानी चाहिए। नशा शरीर व बुद्धि का नाश करता है। किसी दिन नशे में तुम नौका को ही डुबो दोगे। नाविक दुष्ट प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उसने संत से कहा, उपदेश मत दे, अन्यथा तुझे गंगा में फेंक दूंगा।
उसी समय आकाशवाणी हुई, संत के अपमान के दंडस्वरूप नौका गंगा में डूबने वाली है। यह सुनते ही संत ने भगवान से प्रार्थना की, भगवान, यह बेचारा नादान और नशे का व्यसनी है। यह नौका ही इसके परिवार के जीवन यापन का साधन है। इसके डूबने से इसके बाल-बच्चे भूखे मर जाएंगे। इसे क्षमा करें। संत के इतना कहते ही फिर आकाशवाणी हुई, फिर आप ही बताएं कि आप जैसे संत का अपमान करने के अपराध में इसको क्या दंड दिया जाए?
संत बोल उठे, प्रभु, आप तो दयावान और हर जीव का कल्याण करने वाले हैं। क्यों नहीं, इसके हृदय में ज्ञान का प्रकाश भर देते, जिससे इसकी बुद्धि ठीक हो जाए। नौका चालक अपमान के बावजूद उसका भला चाहने वाले संत की वाणी सुनकर पानी-पानी हो गया, और अपने कृत्य के लिए संत से क्षमा मांगने लगा।