फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Lydia Davis is an American short story writer, novelist, essayist, and translator

'अनजान चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहती हूं'

Mon, 19 Feb 2018 12:52 PM IST
लीडिया डेविस
लीडिया डेविस Updated Mon, 19 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Lydia Davis is an American short story writer, novelist, essayist, and translator
Lydia Davis

मेरा जन्म 1947 में हुआ। मेरी परवरिश ऐसे घर में हुई, जहां, लेखकों, पाठकों और अध्यापकों का जमघट लगा रहता था। जब मैं छोटी थी, तो मेरे पिता कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाते थे। दस वर्ष की उम्र में मैं अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क चली गई, क्योंकि मेरे पिता को कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्यापक की नौकरी मिल गई।

विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान ही मेरी भेंट पॉल ऑस्टर से हुई और शीघ्र ही हमने शादी कर ली। पेरिस में रहने के दौरान मैंने अनुवाद का काफी काम किया। मुझे लगता है कि एक अनुवादक के रूप में मैंने जो काम किया, उसका फायदा मुझे मेरे लेखन में मिला। मेरी कहानियां कभी-कभी कविता या अध्यात्म के बहुत करीब होती हैं, लेकिन उनमें एक कहानी जरूर होती है।
विज्ञापन


मैं हमेशा चीजों को कहने के लिए कई तरीके ढूंढती रहती हूं। मैं अक्सर खुद से सवाल करती हूं और उसका जवाब पाने की कोशिश करती हूं। ये सवाल मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक हो सकते हैं। या वे सवाल वनस्पति विज्ञान अथवा शरीर विज्ञान से संबंधित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अनजान चीजों के बारे में जानने के प्रति बेहद उत्सुक रहती हूं। मैं लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती और सिद्धांत के मुद्दे पर दूसरे लेखकों पर हमला करना पसंद नहीं करती। जब मैं बारह वर्ष की थी, तो मैंने स्कूल एसाइनमेंट के रूप में विंपल नामक एक लड़की की कहानी लिखी। मैं उसका कुछ भी नाम रख सकती थी, लेकिन मैंने कभी अपने पात्रों को सामान्य नाम नहीं दिए, हालांकि मुझे इसकी वजह नहीं मालूम।
-मशहूर अमेरिकी लेखिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed