फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Literature is for only limited People, No everyone could catch,taste or understand it's art

साहित्य सीमित व्यक्तियों के लिए, क्योंकि कलात्मकता को पकड़ पाने का बूता सब में नहीं होता है 

Wed, 10 Jul 2019 05:53 AM IST
Nilesh Kumar गोविंद मिश्र
गोविंद मिश्र Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
Literature is for only limited People, No everyone could catch,taste or understand it's art
प्रतीकात्मक तस्वीर

साहित्य हर भाषा, हर देश, हर युग में सीमित व्यक्तियों की चीज रही है, क्योंकि जो कलात्मकता होती है, उसको पकड़ पाने का बूता सबमें नहीं होता है। हर रचना को पाठक विस्तार देता है। साहित्य को उस ढंग से लोकप्रिय नहीं बनाया जा सकता, जिस ढंग से सिनेमा है। यदि वैसा ही किया गया, तो साहित्य का स्तर भी सिनेमा की तरह गिरता चला जाएगा। 

विज्ञापन


साहित्य अपनी विशिष्टता, प्रयोगधर्मिता और बारीकीयत के कारण सीमित दायरे की चीज है। आप इसे उसकी सीमा भी कह सकते हैं। साहित्य में आम जनता और उसकी जिंदगी को केंद्र बनाकर कथाएं लिखी जा सकती हैं, लेकिन वह साहित्य लेखक की संवेदना के बल पर ही होगा, सिर्फ जानकारी के अंबार से साहित्य नहीं बनता। 
विज्ञापन


सिर्फ जनवाद या प्रगतिवाद के नाम पर संवेदना से कटी कहानियों का कोई साहित्यिक मूल्य नहीं हो सकता। मैं मानता हूं कि साहित्य व्यक्ति के अंदर बदलाव लाता है। इसका प्रभाव आंतरिक और बहुत गहरा होता है। लेकिन साहित्य के कारण सामाजिक स्तर पर बदलाव होता है या साहित्य परिवर्तन का एक औजार है- यह मैं नहीं मानता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमचंद ने सामाजिक बुराइयों पर कितना लिखा, लेकिन कहां दहेज खत्म हुआ, कहां जातिवाद खत्म हुआ और कहां सूदखोरी गई? शोषण आज भी कई रूपों में जारी है। सामाजिक शक्तियां ही बदलाव लाती हैं। जैसे उदाहरण दूं कि आपको नारी की स्थिति में बदलाव दिखता होगा, सही है। लेकिन वह लेखन के कारण नहीं है। 


समय और उसके दबाव ने उसकी स्थिति को बदला है। समय बदला तो समाज का ढांचा बदला, परिवार का स्वरूप बदला। परिवार की जरूरतें और आकांक्षाएं बढ़ीं। स्त्री शिक्षित होने लगी। शिक्षित हो गई, तो नौकरी और कामकाज से जुड़ी, वह आर्थिक रूप से सक्षम हो गई। सक्षम हो गई तो उसकी पुरानी स्थिति बदल गई, वह थोड़ा स्वतंत्र हुई।

(लेखक वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed