फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Joy Williams Famous American novelist

हम इसलिए बचे हैं कि हम प्यार करते हैं: जॉय विलियम्स

Tue, 06 Feb 2018 02:48 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Joy Williams Famous American novelist
जॉय विलियम्स
मेरी परवरिश इकलौती संतान के रूप में हुई। बचपन में जीवन में अपनी उपस्थिति से मैं असहज थी कि मैं कौन हूं और मुझे क्या करना चाहिए। बाद में मैंने समझा कि घटनाओं के बारे में हमें चिंतित नहीं होना चाहिए और उसका मतलब समझने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन


सदियों से कुछ कवियों ने जानवरों को आवाज देने की कोशिश की है और कुछ पाठकों ने उनके प्रति सहानुभूति और दुख महसूस किया है। अगर जानवरों के पास आवाज होती, तो वे देवदूतों की जबान में बात कर सकते थे।
विज्ञापन


जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार किसी नैतिक दृष्टिकोण के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि यह मानव जाति के बौद्धिक और नैतिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है। हम इस दुनिया में बचे हुए हैं, तो सिर्फ इसलिए नहीं कि हम योग्य हैं, बल्कि इसलिए कि हम मनुष्य के साथ-साथ पशुओं से भी प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी लेखक अपनी या दूसरों की सेवा करने के लिए नहीं लिखता है, बल्कि वह उस महान मौलिक गरिमा के लिए लिखता है, जिसे हम जानते हैं। अच्छा लेखन सुख या राहत नहीं पहुंचाता है। यह कोई नुस्खा नहीं है, लेकिन पाठकों पर इसका असर जादुई हो सकता है।


जिस तरह हम सामान्य चीजों के बारे में तर्कसंगत तरीके से सोचते हैं, उस तरह ईश्वर के बारे में नहीं सोच सकते, पर इसका मतलब यह नहीं कि हमें ईश्वर के बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए।  हमें अपने जानने की सीमा बढ़ानी चाहिए और कभी अनजानी चीजों के अंधेरे में गहरे उतरना चाहिए। मानवतावाद का मतलब मानवीय गुणों का श्रेय ईश्वर को देना है।

-मशहूर अमेरिकी उपन्यासकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed