फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Interpolation : Humans have the inevitable right to fabricate themselves

अंतर्ध्वनि : मानव के पास खुद को गढ़ने का अपरिहार्य अधिकार है

Wed, 17 Jul 2019 07:17 AM IST
Avdhesh Kumar जर्मेन ग्रीयर
जर्मेन ग्रीयर Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Interpolation : Humans have the inevitable right to fabricate themselves
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ना मेरी पहली एकमात्र बुरी आदत थी और उससे अन्य सब अवगुण आए। मैंने खाते वक्त पढ़ा, स्नानघर में पढ़ा। जब मुझे सोना चाहिए था, मैं पढ़ रही थी। समाज की दी हुई छवि के बजाय अपनी छवि गढ़ने का निर्णय लेने के लिए बहुत साहस और स्वतंत्रता की जरूरत है, लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाते हैं, यह आसान हो जाता है। मानव के पास खुद को गढ़ने का अपरिहार्य अधिकार है। आप केवल एक बार युवा होते हैं, लेकिन हमेशा के लिए अपरिपक्व बने रह सकते हैं। 
विज्ञापन


हर स्त्री जानती है कि उसकी अन्य सभी उपलब्धियों के बावजूद, अगर वह सुंदर नहीं है तो विफल है। उदासी से बोध और व्यंग्य उत्पन्न होते हैं; उदासी असहज और अप्रिय है, इसीलिए उपभोक्ता समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है। सुरक्षा जीवन का नकार है। अगर स्त्री कभी खुद को मुक्त नहीं करती है, तब वह कैसे जान पाएगी कि उसे कितनी दूर तक जाना है? 
विज्ञापन


अगर वह अपने ऊंची एड़ी के जूते कभी नहीं उतारेगी, तो वह कैसे जान पाएगी कि वह कितनी दूर चल सती है या कितनी तेजी से दौड़ सकती है? स्त्री की क्षमता को उसके द्वारा किसी पुरुष को आकर्षित करने और फुसलाने की क्षमता से नहीं मापा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गृहिणी के काम का कोई महत्व नहीं होता है : उस काम को बस फिर से करना होता है। बच्चों को पालना कोई वास्तविक पेशा नहीं है, क्योंकि बच्चे एक ही तरीके से बड़े होते हैं, चाहे उनका पालन-पोषण किया जाए या नहीं। 


मुझे लगता है कि वे पुरुष जो स्त्रियों के प्रति व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक विनम्र हैं, जो उन्हें देवदूत कहते हैं, वे गुप्त रूप से स्त्रियों का सबसे अधिक तिरस्कार करते हैं। स्वतंत्रता भयानक है, लेकिन वह प्राण-पोषक भी है। झूठ घृणित है और उसका अपना स्वयं का विकराल जीवन है। वह अपने चारों ओर फैली सच्चाई को दूषित कर देता है। आनंद का सार सहजता है।

-ऑस्ट्रेलिया की स्त्रीवादी लेखिका और विचारक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed