फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   do not stop dreaming in your life

सपने देखना बंद कर देने के कारण लोग बूढ़े होते हैं

Mon, 29 Jan 2018 02:56 PM IST
गैब्रियल गार्सिया मार्खेज, उपन्यासकार एवं पत्रकार
गैब्रियल गार्सिया मार्खेज, उपन्यासकार एवं पत्रकार Updated Mon, 29 Jan 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
 do not stop dreaming in your life

मैं हमेशा इस बात को लेकर आश्वस्त रहा हूं कि मेरा असली पेशा पत्रकार का रहा है। लेकिन पत्रकारिता की कामकाजी परिस्थितियां मुझे कभी पसंद नही आईं। इसके अलावा मुझे अखबार के हितों के लिए अपने विचारों से समझौता करना पड़ा। अब चूंकि मैं एक उपन्यासकार के रूप में आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो चुका हूं, मैं उन विषयों को चुन सकता हूं, जिनमें रुचि है और जो मेरे विचारों के अनुरूप है। फिर भी मैं हमेशा पत्रकारिता का एक बड़ा काम करने का आनंद उठाता हूं।

विज्ञापन


पत्रकारिता में एक गलत तथ्य आपके पूरे काम को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि उपन्यास या कथा-साहित्य में एक सही तथ्य आपके पूरे काम को वैधता प्रदान करता है। पत्रकारिता और साहित्य में यही मूल अंतर है और यह लेखक की प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। एक उपन्यासकार तब तक जो चाहे लिख सकता है, जब तक कि वह लोगों का विश्वास अपने ऊपर बनाए रखता है। किसी भी चीज को शानदार, विश्वसनीय और प्रशंसनीय बनाने की कला मैंने पत्रकारिता से सीखी है।
विज्ञापन


इसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहना। लोग जीवन भर यह सोचते रहते हैं कि वास्तव में वे कैसे जीना चाहते हैं। मैंने अपने दोस्तों से भी पूछा, पर किसी के पास स्पष्ट उत्तर नहीं था। मगर मैं उन दिनों की तरह जीना चाहता हूं, जब मैंने लव इन द टाइम ऑफ कॉलेरा लिखा था। यह सही नहीं है कि लोग बूढ़े होने के कारण सपने देखना छोड़ देते हैं, बल्कि सच यह है कि सपने देखना बंद कर देने के कारण लोग बूढ़े होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed