फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Chandrasekhar Kumbar Kannada writer

लोकगाथा के प्रति लगाव के कारण मैं कवि बना: चंद्रशेखर कम्बार

Thu, 01 Feb 2018 11:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Kumbar Kannada writer
चंद्रशेखर कम्बार
बहुत छोटी उम्र से ही मैं अपने गांव के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध इतिहास पर मुग्ध था। मेरे गांव में आज भी ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो गांव से जुड़ी पुरानी स्मृतियों के बारे में बता सकते हैं। हालांकि मेरे गांव से जुड़ी कठोर सच्चाइयां भी हैं। जैसे, मेरे परिवार के लोग लोहार हैं।
विज्ञापन


घटप्रभा नदी मेरे ही गांव के पास से मुड़ती है। मूसलाधार बारिश के दिनों में अपराधी हत्या कर लाशें मेरे ही गांव के पास नदी में फेंक जाते थे, जिससे वे बहकर काफी दूर निकल जाती थीं। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव के लोग फुसफुसाकर बात करते।
विज्ञापन


मैं सुबह इस सनसनी तथा भय पर एक कहानी लिखता, और शाम को पाता कि मेरा कोई दोस्त हूबहू मुझे वही कहानी सुना रहा है! नाटकों से मुझे इतना लगाव हुआ कि स्कूल जाने से पहले जब मैं साथियों के साथ मवेशियों को चराने जंगल जाता था, तो वहां घंटों अभिनय करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। वह गांधी जी को चिट्ठियां लिखा करते थेे। मैं जब उच्च शिक्षा के लिए बेलगाम गया, तो वहां पहली बार ब्रिटिश अधिकारियों को देखकर मुझे डर लगा। अंग्रेजों से मुझे नफरत हो गई, क्योंकि उन्होंने स्मृति और सामूहिकता की हमारी परंपरा को ध्वस्त कर दिया था।


मेरे लिए साहित्य का मतलब लोक है। अपने गांव की स्मृतियों और परंपराओं पर मैंने एक लोकगाथा काव्य लिखा था, जिसकी तारीफ राममनोहर लोहिया ने की थी। इसी तरह शिवा’स ड्रम में मैंने अपने गांव शिवपुरा की कहानी लिखी है, जहां का पानी दूषित हो चुका है और किसानों की जमीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पास जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed