{"_id":"5ad24f4b4f1c1b60098b488e","slug":"biography-of-doris-lessing-british-novelist-poet-playwright-librettist-and-short-story-writer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहानियों की विरासत सबसे ज्यादा मूल्यवान है'","category":{"title":"Literature","title_hn":"साहित्य ","slug":"literature"}}
'कहानियों की विरासत सबसे ज्यादा मूल्यवान है'
डोरिस लेसिंग
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Doris Lessing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी मां ऐसी महिला थी, जो निराश रहती थीं। लेकिन उनके पास बहुत क्षमता थी और उनकी सारी ऊर्जा मुझमें और मेरे भाई में चली आई। मैं बचपन से ही लिखने लगी थी। जब मैं सत्तरह वर्ष की थी, तभी मैंने दो उपन्यास लिखे थे, जो बहुत ही खराब थे। इसलिए उन्हें फेंकने पर मुझे कोई दुख नहीं हुआ।
विज्ञापन
किसी भी इंसान को अगर मौका दिया जाए, तो वह कहीं भी सैकड़ों अप्रत्याशित प्रतिभाओं और क्षमताओं के रूप में खिल सकता है। कहानियां और कहानी कहने की विरासत हमारे लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान है। सारा ज्ञान हमारी कहानियों और गीतों में है। हम अपने अनुभवों की जिस तरह से रचना करते हैं, वही कहानी है। हमारी कहानियों का एक ढांचा होता है-शुरुआत, मध्य और अंत, जो हमारे दिमाग में रहता है।
विज्ञापन
एक लेखक एक विचार से प्यार करता है, और उसे बहुत दूर तक ले जाता है। कहानी लिखते हुए मैं आशावाद या निराशावाद के बारे में नहीं सोचती, बस कहानी लिखती हूं। मेरा मानना है कि एक लेखक को खुद को खुश करने के लिए सबसे पहले लिखना चाहिए। उसे और किसी भी चीज की परवाह नहीं करनी चाहिए। लेखन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जीवन जीना होता है। आपको इस तरह से जीना होगा कि उसी से लेखन उभरे।
विज्ञापन
मुझे कहानी लिखना बेहद मजेदार लगता है। मानव जाति शुरू से ही कहानी कहने की कला जानती है। लेखन प्रक्रिया में कहानी जितनी देर तक दिमाग में पकती है, उतनी ही अच्छी होती है। पहले सामान्य लोग भी लिखने-पढ़ने का सम्मान करते थे। वे किताबों को आदर देते थे, लेकिन अब किताबों का सम्मान घटा है।
-नोबेलजयी ब्रिटिश लेखिका