फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   American writer Paul Benjamin Auster

जब तक आप सपना देखते हैं, आपके पास रास्ता होता है

Fri, 16 Feb 2018 01:19 PM IST
पॉल ऑस्टर
पॉल ऑस्टर Updated Fri, 16 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
American writer Paul Benjamin Auster
paul auster
यह दुनिया बहुत ही अप्रत्याशित है, चीजें अचानक हो जाती हैं। हम यह महसूस करना चाहते हैं कि हम अपने अस्तित्व के नियंत्रण में हैं। कुछ मायनों में हम अस्तित्व के नियंत्रण में रहते भी हैं और कुछ मायनों में नहीं भी रहते। हम अवसर और संयोग की ताकत से निर्देशित होते हैं। हम हमेशा गलत समय पर सही जगह पर होते हैं और सही समय पर गलत जगह पर होते हैं। हमेशा चीजों को समग्रता में जानने से कुछ दूर। मुझे लगता है कि यही कहानी का बुनियादी तत्व है।
विज्ञापन


उपन्यास काल्पनिक कहानियां हैं, इसलिए उसमें झूठ होता है, लेकिन उन झूठी कहानियों के सहारे ही हर उपन्यासकार दुनिया के बारे में सच कहने की कोशिश करता है। अधिकांश लोग सिर्फ इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अपने आसपास की दुनिया में शामिल होकर जीना, प्यार करना और आनंद उठाना चाहते हैं। जबकि कलाकार खुद को इस दुनिया से काटकर दूसरी दुनिया की खोज करना चाहते हैं। इस दुनिया में सबके लिए उम्मीद की वजह है, जो दुनिया को गोल बनाती है।
विज्ञापन


कुछ लोग महान होते हैं और वे हर काम ईमानदारी के साथ करते हैं। लेकिन जब लोग किसी भी तरह का असंतोष व्यक्त करते हैं, तो उन्हें बुरे नजरिये से देखा जाता है। जब तक आप किसी चीज का सपना देखते हैं, आपके पास एक रास्ता होता है। किताबें कभी नहीं मरेंगी, क्योंकि किताबों के जरिये लेखक अनजान मस्तिष्कों में प्रवेश करता है। किताब केवल लेखक का ही नहीं, बल्कि पाठकों का भी होता है। किताबों की क्षमता को कभी कमतर नहीं मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मशहूर अमेरिकी उपन्यासकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed