फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   west bengal durga puja 2024 impact of rg kar medical college case on festival in kolkata know how Durga Puja c

Durga Puja West Bengal 2024: दुर्गापूजा पर आर.जी. कर कांड की छाया, पंडालों पर डॉक्टर के लिए न्याय की मांग

Prabhakar Mani Tewari प्रभाकर मणि तिवारी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पर डॉक्टर केस का असर साफ दिखाई दे रहा है। कोलकाता की नाकतला नबपल्ली दुर्गापूजा समिति न आर.जी. कर की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए पूरे पंडाल को ऐसे पोस्टरों और तस्वीरों से सजाने का फैसला किया है। पंडाल की साज-सज्जा में महिला अधिकारों की भी वकालत की जाएगी।

 

विज्ञापन
west bengal durga puja 2024 impact of rg kar medical college case on festival in kolkata know how Durga Puja c
दुर्गा पूजा समितियां कर रहीं ममता सरकार की अनुदान राशि का बहिष्कार - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज कांड की छाया साफ नजर आ रही है। बीते महीने उस सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी, उसके बाद लंबे अरसे तक जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई थी।इस घटना के विरोध में राज्य की कई दुर्गा पूजा समितियों ने सरकारी अनुदान लेने से इंकार कर दिया है।

इधर, राज्य सरकार करीब 43 हजार समितियों को 85-85 हजार रुपए का अनुदान देती है। इसके साथ ही तमाम प्रमुख आयोजन समितियों ने बजट घटा दिए हैं। इसकी वजह यह है कि उनको पिछले साल की तरह प्रायोजक नहीं मिल सके हैं। कोलकाता और उसके आसपास करीब तीन हजार पूजा आयोजित की जाती है। थीम आधारित इस उत्सव में हर साल देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं को पंडालों की साज-सज्जा और लाइटिंग के जरिए दर्शाया जाता है। इस साल इस उत्सव पर आर.जी. कर की घटना की छाया नजर आ रही है। कुछ पूजा समितियों ने महिला सुरक्षा को अपनी थीम बनाया है तो एक समिति ने सती दाह को।

विज्ञापन

कोलकाता की नाकतला नबपल्ली दुर्गापूजा समिति न आर.जी. कर की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए पूरे पंडाल को ऐसे पोस्टरों और तस्वीरों से सजाने का फैसला किया है। पंडाल की साज-सज्जा में महिला अधिकारों की भी वकालत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के प्रमुख बाजार न्यू मार्केट में एक दुकान समीरन मंडल कहते हैं- 

इस साल आम लोगों ने आर.जी. कर की घटना को ध्यान में रखते हुए पूजा को उत्सव की तरह नहीं मनाने का फैसला किया है, इसलिए पूजा का आयोजन तो पहले जैसा ही होगा. लेकिन उसमें रंगीनियां नहीं होंगी। पहले जहां दुकानो में रोजाना औसतन 20 से 25 हजार की बिक्री होती थी वह अब घटकर पांच से 10 हजार के बीच यानी आधा  या उससे भी कम रह गई है। कपड़ा बिक्रेताओं का दावा है कि इस बार कारोबार पिछले साल के मुकाबले एक-तिहाई है।

बंगाल में दुर्गा पूजा का कारोबार 50 हजार करोड़ से ज्यादा है. पूजा के दौरान कॉर्पोरेट घराने 800 से लेकर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा तक खर्च करते हैं. इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स पहले ही अनुमान जता चुका है कि 2030 तक दुर्गा पूजा का टर्नओवर मेगा कुंभ मेला के बराबर हो जाएगा जो करीब एक लाख करोड़ रुपए है। कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में हर साल करीब साढ़े चार हजार पूजा आयोजित की जाती है. इनमें करीब दो सौ आयोजन ऐसे हैं, जिनमें हर पूजा में 50 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है. बाकियों में से हर पूजा में 20 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है. कुल मिलाकर करीब तीन लाख रोजगार पैदा होते हैं. इनमें टैक्सी ड्राइवर औऱ टूर गाइड्स भी शामिल हैं. 

 

कोलकाता में एक प्रमुख शापिंग माल के मैनेजर दीप विश्वास के मुताबिक- 

लोग इस बार उत्सव मनाने के मूड में नहीं हैं। हर साल पूजा के करीब दो महीने पहले से ही प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ने लगती थी, लेकिन इस साल अपवाद है. इस साल पहले जैसी भीड़ नहीं नजर आ रही है. बिक्री का आंकड़ा भी काफी घट गया है।

कोलकाता की एक प्रमुख आयोजन समिति, जिसका बजट करोड़ों में होता है, के संयोजक दीपंकर दास बताते हैं कि इस साल प्रायोजक ही नहीं मिल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले आधे विज्ञापन भी नहीं मिले हैं. इसकी वजह से बजट में भारी कटौती करनी पड़ी है।

आयोजन समितियों के साझा मंच फोरम फार दुर्गोत्सव के अध्यक्ष पार्थ घोष बताते हैं कि पूजा की करीब 50 हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था में 16 सौ करोड़ के खर्च पंडालों और साज-सज्जा पर किया जाता है। इसका 60 फीसदी प्रायोजकों की ओर से मिलता है. लेकिन इस साल कई प्रमुख प्रायोजकों ने या तो अपना हाथ खींच लिया है या फिर बजट में कटौती कर दी है. इससे आयोजन समितियों को भी बजट में कटौती करनी पड़ रही है।

कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल के पास होने वाली सौ साल से भी ज्यादा पुरानी आयोजन समिति के महासचिव अभिषेक भट्टाचार्य बताते हैं कि समिति ने उस घटना को ध्यान में रखते हुए इस साल आयोजन में कटौती की है. लेकिन साथ ही यह भी याद रखना होगा कि इस उत्सव से लाखों लोगों की आजीविका भी जुड़ी है। ऐसा नहीं होता तो हम इस साल पूजा का आयोजन ही नहीं करते।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed