Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   visually-impaired-people-better-hearing-auditory-system-brain-research

दूसरा पहलू: देख तो नहीं सकते पर सुनने में माहिर, दिमाग के आंतरिक शोर से जुड़ा है रहस्य

Thu, 19 Nov 2026 06:39 AM IST
देवेश त्रिपाठी वून जू पार्क
वून जू पार्क Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
सार
दृष्टिबाधित लोगों की सुनने की असाधारण क्षमता महज एक संयोग नहीं है। इसके पीछे दिमाग का खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने का विज्ञान छिपा है।
loader
visually-impaired-people-better-hearing-auditory-system-brain-research
दृष्टिबाधित लोग आवाजों में अंतर पहचानने में होते हैं माहिर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जो लोग अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा बिना बाहरी दुनिया देखे बिता देते हैं, उनमें सुनने की असाधारण क्षमता होती है। मैंने और मेरे साथियों ने एक शोध में पाया कि दृष्टिबाधित लोगों में सुनने की ऐसी असाधारण क्षमता इसलिए होती है, क्योंकि उनका सुनने से जुड़ा तंत्र (ऑडिटरी सिस्टम) आवाजों को उन लोगों की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद तरीके से प्रोसेस कर पाता है, जो दृष्टिबाधित नहीं होते।


इस शोध में हमने ऐसे नौ लोगों को शामिल किया, जो दो साल की उम्र से पहले ही दृष्टिबाधित हो गए थे और 18 ऐसे लोगों को लिया, जो दृष्टिबाधित नहीं थे। दोनों समूहों के लोगों के पास अलग-अलग स्तर का संगीत प्रशिक्षण था। इससे हमें यह जांचने का मौका मिला कि संगीत का अनुभव सुनने की क्षमता पर कैसे असर डाल सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मस्तिष्क ध्वनि संबंधी जानकारी को कैसे समझता है। हमने पाया कि जो लोग बचपन से ही दृष्टिबाधित थे, वे ध्वनि में अंतर पहचानने वाले कार्य में दृष्टि वाले लोगों की तुलना में बेहतर थे। हमने ध्वनि के स्तर को पहचानने में अंतर के कारणों को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक गणितीय मॉडल का उपयोग किया। इससे पता चला कि बचपन से दृष्टिबाधित लोगों में ध्वनि के बीच अंतर करने की बेहतर क्षमता, आंतरिक शोर को कम करने से आती है। दिलचस्प यह है कि जो लोग संगीतकार हैं और जिनकी दृष्टि सामान्य है, उन्होंने भी उन लोगों की तुलना में ध्वनियों के प्रति अधिक सुसंगत प्रतिक्रिया दी, जो न तो बचपन से दृष्टिबाधित थे और न ही जिन्हें संगीत का व्यापक प्रशिक्षण मिला था। जन्म के समय दिमाग को अपने आसपास के माहौल का पता नहीं होता। इसलिए, उसमें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और जरूरी प्रतिक्रियाएं विकसित करने की क्षमता होती है। यह क्षमता लोगों को देखने, सुनने और नए अनुभव मिलने पर नई चीजें सीखने में मदद करती है।


हमने आंतरिक शोर को एक ऐसे अहम कारक के रूप में पहचाना, जो दिमाग की इस लचीली क्षमता को बढ़ावा देता है। कोई व्यक्ति अपने भीतर के इस आंतरिक शोर को कई तरीकों से कम कर सकता है। इनमें से एक तरीका यह है कि वह दुनिया को समझने के लिए एक अधिक सटीक मानसिक ढांचा तैयार करे। हो सकता है कि हमारे संवेदी अनुभव, चाहे वह दृष्टिबाधित होना हो या संगीतकार होना, सुनने से जुड़े मानसिक ढांचे को बनाने और उसे बेहतर ढंग से ढालने में मदद करते हैं।                        -द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed