फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   universe listens strive to become better version of yourself every day align thoughts with positive actions

ब्रह्मांड हमें सुनता है: हर दिन खुद का बेहतर संस्करण बनाने का प्रयास हो, विचारों को सकारात्मक कर्मों से जोड़िए

Sat, 25 Jul 2026 09:01 AM IST
ज्योति भास्कर निकोला टेस्ला
निकोला टेस्ला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 Jul 2026 09:01 AM IST
सार

ब्रह्मांड हमारे शब्दों से अधिक हमारी भावनाओं और भीतर उठने वाली तरंगों को सुनता है। इसलिए, अपने विचारों को सकारात्मक कर्मों से जोड़िए और हर दिन स्वयं का बेहतर संस्करण बनाने का प्रयास कीजिए। 

विज्ञापन
universe listens strive to become better version of yourself every day align thoughts with positive actions
हर दिन स्वयं का बेहतर संस्करण बनाने का प्रयास कीजिए (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

हममें से अधिकांश लोग अपना ध्यान उसी व्यक्ति, परिस्थिति या घटना पर लगाए रखते हैं, जिसने उन्हें कभी दुख या पीड़ा पहुंचाई होती है। लेकिन याद रखिए, ब्रह्मांड आपके शब्दों से अधिक आपकी भावनाओं और आपके भीतर उठने वाली तरंगों (वाइब्रेशन) को सुनता है। जिस कमी, असफलता, डर या किसी नकारात्मक भावना को आप बार-बार अपने मन में दोहराते हैं, वह धीरे-धीरे आपकी वास्तविकता का हिस्सा बनने लगती है। बेशक परिस्थितियां तुरंत न बदलें, पर उन्हें देखने का आपका तरीका तो बदल ही सकता है। और यही परिवर्तन आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है।

विज्ञापन


जीवन हमें यह सिखाता है कि सबसे बड़ी शक्ति किसी बाहरी मशीन, तकनीक या साधन में नहीं, बल्कि हमारे अपने मन में छिपी होती है। जब हम केवल धन, प्रसिद्धि या प्रशंसा के पीछे भागते हैं, तो हमारी ऊर्जा बिखर जाती है। लेकिन जब हम सीखने, नई खोज करने और कुछ सार्थक रचने के आनंद के लिए काम करते हैं, तब हमारा मन अपनी सबसे रचनात्मक अवस्था में पहुंच जाता है।
विज्ञापन


यहीं से असाधारण विचार जन्म लेते हैं। यदि आप समृद्धि चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने भीतर समृद्ध सोच विकसित कीजिए। प्रेम चाहते हैं, तो पहले खुद प्रेम का स्रोत बनिए। सफलता पाने के लिए पहले खुद को उसके योग्य बनाइए। व्यक्ति वही बनता है, जिस पर वह लगातार अपना ध्यान केंद्रित करता है। इसलिए, विचारों की गुणवत्ता को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की सबसे अद्भुत खोज कोई नई मशीन या नया आविष्कार नहीं, बल्कि स्वयं का विकास है। जब मन भय से मुक्त होकर जिज्ञासा, साहस और उद्देश्य से भर जाता है, तब साधारण व्यक्ति भी असाधारण कार्य कर सकता है। इसलिए, अपने विचारों को सकारात्मक कर्मों से जोड़िए और हर दिन स्वयं का बेहतर संस्करण बनाने का प्रयास कीजिए। यही वह मार्ग है, जो व्यक्ति को उसकी सर्वोच्च संभावनाओं तक पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed