फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   The dubbing revolution is breaking down language barriers

दूसरा पहलू: भाषा की दीवारें ढहा रही डबिंग की क्रांति

Tue, 06 Jan 2026 08:33 AM IST
पवन पांडेय मुकुल श्रीवास्तव
मुकुल श्रीवास्तव Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 08:33 AM IST
सार

आज की डबिंग केवल भाषा परिवर्तन नहीं, बल्कि स्थानीयकरण और रचनात्मक पुनर्लेखन यानी ट्रांसक्रिएशन का माध्यम बन चुकी है। डबिंग विदेशी कंटेंट को ही भारत में लोकप्रिय नहीं बना रही, बल्कि भारतीय कंटेंट को भी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा रही है। भारतीय अब दूसरी भाषाओं में बने कंटेंट को भी बड़े चाव से देख रहे हैं। ओटीटी और डबिंग की इस क्रांति ने साबित कर दिया कि भाषा, सीमा और संस्कृति किसी कहानी को देखने या समझने में बाधक नहीं हैं।

विज्ञापन
The dubbing revolution is breaking down language barriers
दूसरा पहलू: भाषा की दीवारें ढहा रही डबिंग की क्रांति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज की डबिंग केवल भाषा परिवर्तन नहीं, बल्कि स्थानीयकरण और रचनात्मक पुनर्लेखन यानी ट्रांसक्रिएशन का माध्यम बन चुकी है। डबिंग विदेशी कंटेंट को ही भारत में लोकप्रिय नहीं बना रही, बल्कि भारतीय कंटेंट को भी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा रही है। भारतीय अब दूसरी भाषाओं में बने कंटेंट को भी बड़े चाव से देख रहे हैं। ओटीटी और डबिंग की इस क्रांति ने साबित कर दिया कि भाषा, सीमा और संस्कृति किसी कहानी को देखने या समझने में बाधक नहीं हैं।
विज्ञापन


एक समय था, जब डबिंग का मतलब केवल संवादों के शब्दशः अनुवाद से था, पर आज की डबिंग केवल भाषा परिवर्तन नहीं, बल्कि स्थानीयकरण और रचनात्मक पुनर्लेखन यानी ट्रांसक्रिएशन का माध्यम बन चुकी है। इस प्रक्रिया में केवल शब्द बदलना नहीं होता, बल्कि भाव-रूप में री-क्रिएशन किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी अमेरिकन शो में कोई स्थानीय मुहावरा या चुटकुला है, जिसे सीधे हिंदी में समझाया नहीं जा सकता, तो उसे भारतीय संदर्भ में समतुल्य हंसी-मजाक या कहावत से बदला जाता है, ताकि संस्कृति का रंग बना रहे।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि ओटीटी पर डबिंग केवल विदेशी कंटेंट को भारत में लोकप्रिय बना रही है, बल्कि यह भारतीय कंटेंट को भी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। दिल्ली क्राइम को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड इस बात का प्रमाण है। वहीं आरआरआर ने विभिन्न भाषाओं में डब होकर ओटीटी के जरिये यह साबित कर दिया कि भाषा नहीं, बल्कि भावनात्मकता व कथा की ऊर्जा भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर पहुंचाने की असली ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कोरियन ड्रामा, स्पेनिश थ्रिलर और हॉलीवुड फिल्में भारतीय घरों में उतनी ही सहजता से देखी जा रही हैं, जितना कभी हिंदी धारावाहिक देखे जाते थे। इस बदलाव के केंद्र में सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि डबिंग का वह उभरता हुआ उद्योग भी है, जिसने वैश्विक कंटेंट को स्थानीय अनुभव में बदल दिया है। अब फिल्में और वेब सीरीज एकसाथ कई भाषाओं में डब होकर रिलीज होती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांतारा  है, जिसने कन्नड़ में रिलीज होने के साथ ही हिंदी और अन्य भाषाओं में डब होकर देश भर में अपनी मजबूत पहचान बनाई। 2024 में नेटफ्लिक्स ने अपने कंटेंट को दुनिया भर में 34 से अधिक भाषाओं में डब किया, जिनमें भारतीय भाषाओं की हिस्सेदारी उल्लेखनीय रही। 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार भी क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और वेब सीरीज तक, कंटेंट को हिंदी के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध करा रहा है।


भारतीय युवा अब अपनी बोली-संस्कृति के साथ देश-दुनिया की अन्य संस्कृतियों, भाषाओं में बने कंटेंट को भी बड़े चाव से देख रहे हैं। ओटीटी और डबिंग की इस क्रांति ने यह साबित कर दिया है कि अब भाषा, सीमा और संस्कृति किसी कहानी को देखने या समझने में बाधक नहीं हैं। दर्शक अब वैश्विक कहानियों को अपने घर की सहजता में अनुभव कर सकते हैं और कलाकार अपनी कला की उपस्थिति दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचा सकते हैं। आज का मनोरंजन एक वैश्विक संवाद, सांस्कृतिक पुल और रचनात्मक साझा अनुभव का प्रतीक बन चुका है। यही ओटीटी व डबिंग की असली ताकत और भविष्य की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed