फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Pakistan national cricket team and latest controversy report in hindi

उठते सवाल: वेस्टइंडीज की राह पर पाकिस्तान क्रिकेट, क्या पड़ोसी देश में खत्म हो जाएगा जेंटलमैन गेम?

Mon, 10 Mar 2025 07:21 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद कहा कि उन्हें डर है कि पाकिस्तान की हालत वेस्टइंडीज जैसी न हो जाए, जो एक समय क्रिकेट पर राज किया करता था और अब कहीं नजर नहीं आता। 

विज्ञापन
Pakistan national cricket team and latest controversy report in hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है और देश में हर्षोल्लास का माहौल है, लेकिन मेजबान पाकिस्तान में अंगारे निकल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्रिकेट प्रशंसक और मीडिया अपने क्रिकेट बोर्ड व खिलाड़ियों पर आग बबूला हैं। कुछ ने तो पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म होने की भविष्यवाणी तक कर दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को खिलाड़ी कम और धर्म प्रचारक अधिक बताया जा रहा है। क्या वाकई कभी खतरनाक टीम रही पाकिस्तान गर्त में जा चुकी है? क्या वेस्टइंडीज की तरह पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म हो जाएगा? आंकड़े तो इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद कहा कि उन्हें डर है कि पाकिस्तान की हालत वेस्टइंडीज जैसी न हो जाए, जो एक समय क्रिकेट पर राज किया करता था और अब कहीं नजर नहीं आता। भले पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है, पर राजनीति और भाई-भतीजावाद क्रिकेट को डूबा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों एक टॉक शो में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने यहां तक खुलासा किया था कि पाकिस्तान सेना के पूर्व जनरल कमर जावेद बाजवा क्रिकेट में इस कदर रुचि लिया करते थे कि वो अपनी तरफ से कुछ खिलाड़ियों को टीम में डायरेक्ट एंट्री दिला देते थे। 

आपको पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोइन खान का बेटा आजम खान याद होगा, जिसके भारी-भरकम शरीर को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में मजाक उड़ा था। उसके बावजूद आजम खान अमेरिका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बन गया और बिना अच्छे प्रदर्शन के टीम से बाहर भी हो गया। पाकिस्तान टीम में ऐसे और भी बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो जुगाड़ से खेल रहे हैं। उनमें प्रोफेशनलिज्म की कमी है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और मीडिया इस ओर बार-बार इशारा करते हैं। 

अब जरा पाकिस्तान के पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में पिछले 10 साल में एक बार भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची है। टीम मैनेजमेंट की हालत कुछ ऐसी है कि साल 2021 से अब तक चार पीसीबी अध्यक्ष बदले जा चुके हैं।

पिछले चार साल में 12 कोच बदले गए हैं। चार साल में 26 सिलेक्टर बदले गए हैं। बार-बार कप्तान बदले जा रहे हैं। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की हालत यह है कि कोई अपना औसत ठीक करने के लिए खेल रहा है तो कोई अपने 50 रन कैसे बन जाएं? यह देख रहा है। खिलाड़ियों के बीच राजनीति चरम पर रहती है। 

Trending Videos

'पाकिस्तान की टीम धर्म प्रचारकों की टोली'

पाकिस्तान के प्रसिद्ध यूट्यूबर सैयद मुजम्मिल ने पाकिस्तान टीम को धर्म प्रचारकों की टोली करार दिया है। अपने एक वीडियो में सैयद मुजम्मिल ने कहा कि यह प्लेइंग इलेवन नहीं, धर्म प्रचारक इलेवन है। पिछले दिनों पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक के वीडियो का जिक्र करते हुए सैयद मुजम्मिल ने बताया कि कैसे इमाम-उल-हक चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान रहे मोहम्मद रिजवान की इस बात के लिए तारीफ कर रहा था कि वो खिलाड़ियों को नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा कर लेता है। नमाज के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाकर टाइम बताता है, यानी टीम के लिए खेल की रणनीति नहीं, धर्म सबसे जरूरी काम हो गया है।

साल 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के कई खिलाड़ी ट्रेंनिंग सेशंस को छोड़कर धर्म प्रचार के लिए निकल जाते थे। जब यह बात पीसीबी को पता चली तो खिलाड़ियों को नोटिस दिया गया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक हों या स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्तक या कई अन्य खिलाड़ी, ये सभी विदेशी खिलाड़ियों को कन्वर्ट करने पर लगे रहे हैं।

पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई, लेकिन टीम के खिलाड़ी कुछ भी अच्छा नहीं कर सके और फाइनल तक दुबई में खेला गया। टीम के खराब प्रदर्शन ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। फाइनल के बाद अवॉर्ड फंक्शन में पाकिस्तान की ओर से कोई उपस्थित नहीं रहा।

जनता के दबाव या राजनीति को देखते हुए अब पीसीबी ने टीम का पोस्टमार्टम शुरू किया है। इस पोस्टमार्टम की हालत देखिए। न्यूजीलैंड भेजी जा रही टी-20 टीम का कप्तान सलमान अली आगा को बनाया गया है, जिनकी पहले टी-20 टीम तक जगह नहीं थी। वो विशुद्ध टेस्ट और वनडे के खिलाड़ी हैं।

मो. रिजवान, जो मात्र चार टी-20 मैचों के कप्तान रहे, उन्हें वनडे टूर्नामेंट में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उनकी कप्तानी चली गई है और वो टी-20 टीम से बाहर हो गए हैं। देश के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर आजम को लेकर भी पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक नाराज हैं और उन्हें कागजी किंग करार दे रहे हैं। 

पाकिस्तान में क्रिकेट की जो स्थिति हो रही है, उससे स्पष्ट है कि इस खेल की हालत देश में कुछ वैसी ही हो जाएगी, जैसी उनके यहां हॉकी और स्क्वैश की हुई है। वेस्टइंडीज की राह पर पहुंचने में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को ज्यादा समय नहीं लगेगा। डूबती इकोनॉमी, बढ़ते आतंकवाद और धार्मिक उन्माद से पहले ही पाकिस्तान जूझ रहा है। उनके लिए क्रिकेट ही खुश होने का एक सहारा होता है, वो भी अब खत्म होता दिख रहा है।


----------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed