फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   life lessons motivational quotes in hindi win lose in life quotes winning and losing is part of life

जीवन को सकारात्मक रखें, नजरिया बदलें और अपने कार्य को लगन से करते चलें

Sun, 28 Feb 2021 01:17 PM IST
Namrata Kachouliya नम्रता कचौलिया
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
life lessons motivational quotes in hindi win lose in life quotes winning and losing is part of life
हमने देखा है इंसान ज्यादातर अपने दैनिक कार्यों में भी दो नजरियों को अपने साथ रखता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हमने देखा है इंसान ज्यादातर अपने दैनिक कार्यों में भी दो नजरियों को अपने साथ रखता है, पहला जीत और दूसरा हार। अब चाहे उसने घर में भाग कर टीवी का रिमोट ही क्यू ना पहले ढूंढ लिया हो वो उसको अपनी जीत समझ लेता है और दूसरे की हार। इस तरह जब तक उसकी जीत होती रहती है तब तक तो ये नजरिया ठीक चलता रहता है पर जैसे ही वो हारता है, बस तभी से उसको अपनी हार से ज्यादा दूसरे की जीत हतोउत्साहित करने लगती है।
विज्ञापन


ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है इससे पहले की ये नजरिया आपके व्यवहार और आदत का हिस्सा बन जाए।
  •     हार और जीत से ऊपर उठिए।
हर काम को करने से पहले उसमें हार या जीत का ना सोचकर उस कार्य को कैसे सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है उस पर ध्यान दें। अपना समय अपने आप से बेहतर तरीके से कार्य करवाने में जाया करे ,ना की ऐसा सोचने में कि कोई ओर उसको कैसे करेगा या फिर वो जीत गया तो क्या? बेवजह के सवालों को नजरंदाज करने की कोशिश करेंं।
विज्ञापन
  •     सबसे पहले कार्य को पूरा समझेंं।
जब कभी भी कुछ करना शुरू करेंं सबसे पहले उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च कर लें। हमें ये ध्यान रखना होगा कि किसी भी काम के प्रति जब तक पूरी समझ विकसित नहीं हो जाती और उस कार्य को क्रियान्वित नहीं कर लिया जाता तब तक उसके आखरी परिणाम को लेकर ना तो खुश हुआ जा सकता है ना दुखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  •    अपने आप को उस लायक समझेंं और उस ओर प्रेरित करें।
अपने आप पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास और अतिआत्मविश्वास के बीच का अंतर समझे ये काम को मैं बेहतर ढंग से कर सकता हूं यह विश्वास है और इस कार्य को सिर्फ मैं ही बेहतर ढंग से कर सकता हूं ये अति आत्मविश्वास है। हार और जीत के बारे में सोचकर स्वयं को प्रेरित नहीं किया जा सकता क्यूंकि फल हमारे हाथ में नहीं है पर हां अपने कर्म के प्रति समर्पण को लेकर जरूर अपने आप को प्रेरित किया जा सकता है क्यूंकि वो हमारे हाथ में है ।
  •     मन में अच्छी भावना और सकरात्मकता रखें।
हार और जीत दो हिस्सों में अपने एक विचार को बांटना आपके मन में उपस्थित सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों के बीच के असमंजस्य को दर्शाता है, कोशिश करें कि कैसे ये सकारात्मकता संपूर्ण कार्य के दौरान बनी रहे उस पर जरूर ध्यान दें। आप देख लेना आपकी अच्छी सोच आपको अच्छा ही परिणाम देगी।
  •     जीवन को सीमित मत समझिए।
अपने आपको हार जीत के दायरे में रखकर आप खुद को सीमित कर रहे हैं और ऐसा करने से आपके विचार एक सीमा के अधीन हो जाते हैं। जैसे ही आपने हार और जीत ही सब कुछ है ये मान लिया ,तो आप ये कभी नहीं समझ पाएंगे कि उससे भी जरूरी कुछ हो सकता है, वो ये हो सकता है कि हारकर भी दोबारा जीतने की उम्मीद का मनोबल बनाए रखना और जीतकर भी अपने आप को कैसी भी अन्य परिस्थितियों के लिए तैयार रखना ।


हार और जीत तो हमें उस एक कार्य के परिणामस्वरूप मिलते हैं, पर उस कार्य के दौरान जो हमें सीखने का अनुभव मिलता है वो ता-उम्र काम आता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed