फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   life-after-60-new-beginnings-aging-learning-and-positive-outlook

हर उम्र की अपनी एक रोशनी होती है: नई शुरुआत के लिए युवा होना जरूरी नहीं, बीते कल की यादों में कैद न रहें

Fri, 23 Oct 2026 07:11 AM IST
हरमन हेस Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार
हर उम्र अपने साथ एक अलग तरह की रोशनी लेकर आती है। वृद्धावस्था एक ऐसी ऊंचाई की तरह है, जहां से बीते रास्ते अधिक साफ दिखाई देते हैं और आगे की यात्रा को समझने के लिए एक नया नजरिया मिलता है। 
loader
life-after-60-new-beginnings-aging-learning-and-positive-outlook
जिंदगी के हर पड़ाव में छिपी है नई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जीवन को पीछे मुड़कर देखिए। कितने मौसम आए और चले गए। कभी हम सपनों के पीछे दौड़ते थे, कभी जिम्मेदारियों ने हमारे कदम बांधे रखे। कभी बच्चों की उंगलियां थामकर उन्हें चलना सिखाया, तो कभी उन्हीं बच्चों को अपने रास्ते बनाते देखकर मन गर्व से भर गया। समय ने बहुत कुछ बदला। चेहरे पर झुर्रियां आईं, चाल थोड़ी धीमी हुई और जीवन की प्राथमिकताएं भी बदल गईं। लेकिन, क्या इन बदलावों का अर्थ यह है कि जीवन की संभावनाएं भी कम हो गई हैं?


मेरी नजर में जीवन का कोई भी पड़ाव हमेशा के लिए नहीं रहता। हर उम्र अपने साथ एक अलग तरह की रोशनी लेकर आती है। जवानी में जो बातें मुझे बड़ी लगती थीं, आज उनमें से कई छोटी दिखाई देती हैं। और, जिन छोटी-छोटी चीजों पर कभी ध्यान नहीं जाता था, वे अब मेरे लिए अनमोल हो गई हैं। जीवन से मैंने यह भी सीखा है कि यदि मैं हर दिन यही सोचता रहूं कि पहले मेरे भीतर कितनी ताकत थी, कितने लोग मेरे अपने थे और मैं कितना व्यस्त था, तो आज मेरे पास जो कुछ है, उसे देखने का वक्त ही कहां बचेगा? बेशक मैं अपने बीते कल का सम्मान करना चाहता हूं, पर उसमें कैद होकर नहीं रहना चाहता। मेरे लिए जरूरी है कि मैं आज को भी उतनी ही उत्सुकता से देखूं, जितनी उत्सुकता से कभी भविष्य की ओर देखा करता था।


मैं वृद्धावस्था को एक ऐसी ऊंचाई की तरह देखता हूं, जहां से मुझे अपने बीते रास्ते अधिक साफ दिखाई देते हैं और आगे की यात्रा को समझने के लिए एक नया नजरिया मिलता है। इसीलिए, मेरा मानना है कि नई शुरुआत करने के लिए हमेशा युवा होना जरूरी नहीं है। मन में कुछ जानने की इच्छा हो, तो किताब आज भी आपकी मित्र बन सकती है। कुछ सीखने का उत्साह हो, तो उम्र कभी आपका रास्ता नहीं रोक सकती। आपको बस यह भरोसा बनाए रखना है कि जीवन में अब भी कुछ ऐसा है, जो आपको सीखना है और कुछ ऐसा भी है, जो आप दूसरों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed