फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi

Children's Day: बेटी इंदिरा को लिखे ये खत कहते हैं नेहरू की असली कहानी

Tue, 13 Nov 2018 06:44 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi
लेटर्स फ्रॉम अ फादर टू हिज डॉटर’, यह पुस्तक पं.नेहरू द्वारा बेटी इंदिरा प्रियदर्शिनी (बाद में गांधी) को लिखे पत्रों पर आधारित है। - फोटो : File Photo

देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की बहुचर्चित पुस्तक ‘लेटर्स फ्रॉम अ फादर टू हिज डॉटर’, जिसका हिन्दी अनुवाद प्रेमचंद ने किया था, को पढ़ने के बाद उन लोगों पर गुस्सा आता है, जो नेहरू के बारे में बकवासबाजी करते रहते हैं। यह पुस्तक पं.नेहरू द्वारा बेटी इंदिरा प्रियदर्शिनी (बाद में गांधी) को लिखे पत्रों पर आधारित है।

विज्ञापन


नेहरू ने जब उक्त खत लिखा था तब इंदिरा की उम्र महज दस साल थी। उन्होंने लिखा है- जब तुम मेरे साथ रहती हो तो अक्सर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो और मैं उनका जवाब देने की कोशिश करता हूं। लेकिन अब जब तुम मसूरी में हो और मैं इलाहाबाद में तो हम दोनों उस तरह बातचीत नहीं कर सकते, इसलिए मैंने इरादा किया है कि कभी-कभी तुम्हें इस दुनिया की और उन छोटे-बड़े देशों की जो इन दुनिया में हैं, छोटी-छोटी कथाएं लिखा करुं। 
विज्ञापन

 

Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi
जवाहरलाल नेहरू ने जेल से बेटी को इंदिरा को खत लिखे - फोटो : SELF

बेटी इंदिरा को खत 
तुमने हिंदुस्तान और इंग्लैंड का कुछ हाल इतिहास में पढ़ा है। लेकिन इंग्लैंड केवल एक छोटा-सा टापू है और हिंदुस्तान, जो एक बहुत बड़ा देश है, फिर भी दुनिया का एक छोटा-सा हिस्सा है। अगर तुम्हें इस दुनिया का कुछ हाल जानने का शौक है तो तुम्हें सब देशों का और उन सब जातियों का जो इसमें बसी हुई हैं का ध्यान रखना पड़ेगा, केवल उस एक छोटे-से देश का नहीं जिसमें तुम पैदा हुई हो।

मुझे मालूम है कि इन छोटे-छोटे खतों में बहुत थोड़ी-सी बातें ही बता सकता हूं। लेकिन मुझे आशा है कि इन थोड़ी-सी बातों को भी तुम शौक से पढ़ोगी और समझोगी कि दुनिया एक है और दूसरे लोग जो इसमें आबाद हैं हमारे भाई-बहन हैं। जब तुम बड़ी हो जाओगी तो तुम दुनिया और उसके आदमियों का हाल मोटी-मोटी किताबों में पढ़ोगी। उसमें तुम्हें जितना आनंद मिलेगा उतना किसी कहानी या उपन्यास में भी न मिला होगा।

खत जो बताते हैं कि नेहरु क्या थे 
इन खतों से पं.नेहरू की रचनाधर्मिता और कल्पनाशीलता की गहराई का अंदाजा लगता है। वो कितने सादगीपूर्ण और ऊंची सोच वाले व्यक्ति थे। 14 नवम्बर को उनका जन्मदिन है। आज के समय में किसी को बिना ठीक से जाने बकवास करने के बजाय नेहरू को समझना चाहिए। नेहरू का व्यक्तित्व अपने आप में किसी ग्रंथ से कम नहीं हैं। दरअसल, जिसने भी नेहरू को ठीक से समझ लिया उसके जीने के अंदाज बदल जाएगा। 

इंदिरा को लिखे अपने खत के सहारे नेहरू ने एक प्रसंग में बताया है कि संसार के देशों का इतिहास पढ़ने लगोगी तो तुम्हें उन बड़े-बड़े कामों का हाल मालूम होगा जो चीन और मिस्रवालों ने किये थे। उस समय यूरोप के देशों में जंगली जातियां बसती थीं। तुम्हें हिंदुस्तान के उस शानदार जमाने का हाल भी मालूम होगा जब रामायण और महाभारत लिखे गए और हिंदुस्तान बलवान और धनवान देश था। 

आज हमारा मुल्क बहुत गरीब है और एक विदेशी जाति हमारे ऊपर राज्य कर रही है। हम अपने ही मुल्क में आजाद नहीं हैं और जो कुछ करना चाहें नहीं कर सकते। लेकिन यह हाल हमेशा नहीं था और अगर हम पूरी कोशिश करें तो शायद हमारा देश फिर आजाद हो जाए, जिससे हम गरीबों की दशा सुधार सकें और हिंदुस्तान में रहना उतना ही आरामदेह हो जाए, जितना कि आज यूरोप के कुछ देशों में है। 

Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi
देश के पहले प्रधानमंत्री को बच्चे चाचा नेहरू पुकारा करते थे। - फोटो : SELF

खतों में बातें बेटी इंदिरा से 
आज के हालात में देश को नेहरू जैसे नेता की जरूरत है। अफसोस कि यह संभव नहीं है। तकलीफ तो तब होती है, जब नेहरू के पासंग में भी नहीं समाने वाले नेता उन पर कमेंट करते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि नेहरू की दूरदृष्टि ही है जो आज देश इस मुकाम पर खड़ा है। वरना दशा कुछ और ही होती। आज के कुछ नेता नेहरू को अहंकारी और घमंडी तक बताते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि नेहरू जैसा बनने में उन्हें कितनी मेहनत करनी होगी। नेहरू के सचिव रहे एमओ मथाई ने अपनी किताब 'रेमिनिसेंसेस ऑफ़ नेहरू एज' में लिखते हैं कि नेहरू इतने सुसंस्कृत थे कि अहंकारी हो ही नहीं सकते थे। लेकिन ये सही है कि उनमें धीरज नहीं था और वो बेवकूफ़ों को बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। 

नेहरू के किस्से 
नेहरू के ग़ुस्से के बाबत पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने एक क़िस्सा सुनाया था कि एक बार नेहरू उनसे इस बात पर बहुत नाराज़ हो गए कि उन्होंने उनके नेपाल नरेश को लिखे गए पत्र को विदेश मंत्रालय के सेक्रेट्री जनरल को न दिखाकर अपनी अलमारी में रख लिया था। उस ज़माने में नटवर सिंह सेक्रेट्री जनरल के सहायक हुआ करते थे। वो याद करते हैं, "शाम साढ़े छह बजे नेहरू का नेपाल नरेश महेंद्र को लिखा पत्र मेरे पास आया। मैंने सोचा कि सुबह इसे पढ़ूंगा। सुबह मैं सेक्रेट्री जनरल को छोड़ने हवाई अड्डे चला गया जो सरकारी यात्रा पर मंगोलिया जा रहे थे। वहां उनका विमान लेट हो गया।"

 

विज्ञापन

Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi
नेहरू के राष्ट्रपिता गांधी से वैचारिक मतभेद रहे। - फोटो : File Photo

राजेंद्र माथुर की किताब में जिक्र 
अपने जमाने के शानदार संपादक रहे राजेन्द्र माथूर ने ”बगावती शिष्यतंत्र” शीर्षक से लिखा है कि नेहरू जैसा सिपाही यदि गांधी को आज़ादी के आंदोलन में नहीं मिलता तो 1927-28 के बाद भारत के नौजवानो को अपनी नाराज़ और बगावती अदा के बल पर गांधी के सत्याग्रही खेमे में खींच-खींच कर लाने वाला कौन था? 

नेहरू ने उन सारे नौजवानो को अपने साथ लिया जो गांधी के तौर तरीको से नाराज़ थे। उन्होंने तीस की उस पीढ़ी को जबान दी जो बोल्शेविक क्रांति से प्रभावित होकर कांग्रेस के बेजुबान लोगो को लड़ाकू हथियार बनाना चाहती थी, लेकिन यह सारा काम उन्होंने कांग्रेस की केमिस्ट्री के दायरे में किया और उसका सम्मान करते हुए किया। यदि वे 1932 -33 में सनकी लोहियावादियो की तरह बर्ताव करते और अपनी अलग समाजवादी पार्टी बनाकर गांधी से नाता तोड़ लेते तो सुभाषचन्द्र बोस की तरह कट कर रह जाते। उससे समाजवाद का तो कोई भला होता नहीं। हां गांधी की फ़ौज़ जरूर कमजोर हो जाती। 
 

Children's Day 2018 wishes, speech, quotes, images letters of jawaharlal nehru to indira gandhi
गांधी से असहमत होते हुए भी नेहरू ने गांधी के सामने आत्मसमर्पण किया, - फोटो : File Photo

गांधी से असहमति के बाद भी साथ 
गांधी से असहमत होते हुए भी नेहरू ने गांधी के सामने आत्मसमर्पण किया, क्योंकि अपने को समझ न आने वाले जादू के सामने अपने बिछा देने वाला भारतीय भक्तिभाव नेहरू में शेष था। अपने अक्सर बिगड़ पड़ने वाले पट्ट शिष्य को लाड़ करना गांधी को आता था। 

बहरहाल, उक्त सारे प्रसंग इसलिए यहां उद्धृत कर रहा हूं कि नेहरू के बारे में जानने की लोगों में जिज्ञासा बढ़े। मौजूदा राजनीतिज्ञों के बकवासबाजी से नेहरू के प्रति गलत धारणा न बना लें। नेहरू को समझें। जानें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यह लेखक के निजी विचार हैं. आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है. आप भी अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं. लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed