फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara: Enthusiasm sparks possibilities; it is the foundation of life, and hope rests on it.

जीवन धारा: उत्साह संभावनाओं का संचार करता है; यह जीवन की आधारशिला, इस पर टिकती हैं आशाएं

Tue, 10 Feb 2026 07:53 AM IST
पवन पांडेय हेनरी फोर्ड
हेनरी फोर्ड Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 07:53 AM IST
सार

उत्साह जीवन की वह आधारशिला है, जिस पर आशाएं टिकती हैं और सपने आकार लेते हैं। जब तक जीवन में उत्साह जीवित है, तब तक संघर्ष अर्थपूर्ण और भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है।

विज्ञापन
Jeevan Dhara: Enthusiasm sparks possibilities; it is the foundation of life, and hope rests on it.
जीवन धारा: उत्साह संभावनाओं का संचार करता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्साह मनुष्य की चेतना में प्रवाहित होने वाली वह सजीव शक्ति है, जो उसके विचारों को दिशा देती है और उसके संकल्पों को गति प्रदान करती है। यह वही तत्व है, जो साधारण इच्छाओं को महान स्वप्नों में और सामान्य प्रयासों को ऐतिहासिक उपलब्धियों में परिवर्तित कर देता है। उत्साह मनुष्य के व्यक्तित्व में भीतर से प्रकट होता है। यह आंखों की चमक में, वाणी की दृढ़ता में और चाल की स्वाभाविक आत्मविश्वासपूर्ण लय में झलकता है।
विज्ञापन


जब कोई व्यक्ति उत्साह से परिपूर्ण होता है, तो उसके शब्द केवल ध्वनि नहीं रहते, वे प्रभाव बन जाते हैं। उसके हाथों की पकड़ केवल शारीरिक बल नहीं दर्शाती, बल्कि निश्चय की अडिगता का संकेत देती है। ऐसा व्यक्ति परिस्थितियों को अपने संकल्प के अनुसार ढालने का साहस रखता है। सामान्य जीवन में उत्साह का महत्व और भी अधिक है, क्योंकि अधिकांश लोग असाधारण परिस्थितियों में नहीं, बल्कि साधारण संघर्षों के बीच अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं। रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, आर्थिक दबाव, सामाजिक अपेक्षाएं और बार-बार मिलने वाली विफलताएं व्यक्ति के मन को थका देती हैं। ऐसे में यदि उत्साह न हो, तो मनुष्य भीतर से टूटने लगता है। उत्साह ही वह शक्ति है, जो उसे यह विश्वास दिलाती है कि कठिनाइयां स्थायी नहीं होतीं और प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते। उत्साह केवल सफलता के क्षणों में नहीं, बल्कि विफलता के समय भी अपनी वास्तविक परीक्षा देता है।
विज्ञापन


परिश्रम का प्रतिफल तुरंत दिखाई नहीं देता, तो आत्मविश्वास डगमगाने लगता है, तब उत्साह ही मनुष्य को पुनः खड़ा करता है। यह उसे सिखाता है कि गिरना कमजोरी नहीं है, बल्कि गिरकर उठने का साहस ही जीवन की वास्तविक विजय है। उत्साह के बिना ज्ञान निष्क्रिय हो जाता है और अनुभव बोझ में बदल जाता है। समाज में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं, जहां साधारण पृष्ठभूमि से आए लोगों ने केवल अपने उत्साह के बल पर असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कीं। उनके पास न तो विशेष संसाधन थे और न ही अनुकूल परिस्थितियां, परंतु उनके भीतर सीखने की तीव्र इच्छा और आगे बढ़ने की जिद थी। यही उत्साह उन्हें बार-बार प्रयास करने, स्वयं को सुधारने और अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने की प्रेरणा देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साही व्यक्ति हर जगह परिवर्तन की शुरुआत करता है। यह हमें भय से मुक्त करता है और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देता है। उत्साह से किया गया छोटा-सा प्रयास भी समय के साथ बड़ा परिणाम दे सकता है, क्योंकि उसमें निरंतरता और समर्पण निहित होता है। उत्साह जीवन की वह आधारशिला है, जिस पर आशाएं टिकती हैं और सपने आकार लेते हैं। यही वह खमीर है, जो विचारों को उठान देता है और मनुष्य को उसकी सीमाओं से आगे जाने का साहस प्रदान करता है। जब तक जीवन में उत्साह जीवित है, तब तक संघर्ष अर्थपूर्ण है और भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है।


सूत्र- संघर्षों को अवसर में बदलें
उत्साह साधारण मनुष्य को भी असाधारण बना सकता है। यह कठिन परिस्थितियों में आशा का दीप जलाए रखता है और निराशा के क्षणों में भी आगे बढ़ने का साहस देता है। जो व्यक्ति अपने भीतर उत्साह बनाए रखता है, वही संघर्षों को अवसर में बदलकर जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed